मुंबई

14 घंटे का सफर बस 6 घंटे में… मुंबई से विजयदुर्ग रो-रो सेवा जल्द होगी शुरू, ये होगा रूट

Mumbai to Konkan Ro-Ro Service: यह रो-रो सेवा कोंकण जाने वालों की यात्रा को बेहद आसान बना देगी। फ़िलहाल, ट्रेन से इस यात्रा में 13-14 घंटे लगते हैं। अधिकारियों का मानना ​​है कि यात्रियों की भीड़ के चलते इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

less than 1 minute read
Aug 26, 2025
मुंबई से सिंधुदुर्ग तक रो-रो सेवा जल्द होगी शुरू (Photo: IANS/File)

Mumbai Vijaydurg Ro-Ro Service: महाराष्ट्र के कोकणवासियों के लिए गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi 2025) पर शुरू की जाने वाली मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो सेवा तय समय पर शुरू नहीं हो पाई है। मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे की पहल पर इस सेवा की घोषणा की गई थी ताकि गणेशभक्त आसानी से और तेजी से अपने गांव पहुंच सकें। लेकिन प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के कारण इसका शुभारंभ टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो सेवा अब गणेशोत्सव के खत्म होने यानी 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी से पहले शुरू की जाएगी। इससे मुंबई, विजयदुर्ग, देवगड और सिंधुदुर्ग के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

ये भी पढ़ें

Lalbaugcha Raja 2025: लालबागचा राजा के दर्शन के लिए कैसे पहुंचें? जानें तारीख, समय और ऑनलाइन दर्शन की पूरी जानकारी

इस बारे में मंत्री नितेश राणे जल्द ही अहम जानकारी दे सकते हैं। यह सेवा मुंबई से सिंधुदुर्ग और सिंधुदुर्ग से मुंबई, दोनों मार्गों पर शुरू की जाएगी, जिससे कोंकण से मुंबई आना-जाना आसान होगा। बताया जा रहा है कि महानिदेशालय की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो सेवा शुरू करने में देरी हुई।

इस रो-रो सेवा से कोकण जाने वालों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। जहां अभी ट्रेन से यह यात्रा 13-14 घंटे में पूरी होती है, वहीं रो-रो सेवा से यही सफर केवल 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि यात्रियों की भीड़ के चलते इसे अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

Published on:
26 Aug 2025 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर