मुंबई

मुंबई में 10 फरवरी को पानी की कटौती! इन इलाकों में नहीं आएगा BMC का पानी

मुंबई में मंगलवार को 14 घंटे पानी की कटौती होने वाली है, जिस वजह से कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

2 min read
Feb 08, 2026
मुंबई में 10 फरवरी को पानी की कटौती (Photo: IANS)

मुंबई के हजारों नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मंगलवार 10 फरवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। इसको देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने नागरिकों से पानी का उपयोग सोच-समझकर करने की अपील की है। कुछ इलाकों में पानी पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से जलापूर्ति की जाएगी।

बीएमसी के अनुसार, बांद्रा पश्चिम इलाके में 900 मिमी व्यास की मुख्य पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है, जिसकी मरम्मत बेहद जरूरी है। इसी कारण मंगलवार सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक कुल 14 घंटे पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें

मुंबई में 44 साल बाद भाजपा का मेयर, जानें कौन है रितु तावड़े, गुजराती बहुल इलाके में है दबदबा

क्यों बंद रहेगा पानी

बीएमसी प्रशासन ने बताया कि पाली हिल जलाशय से आने वाली 900 मिमी इनलेट वॉटर चैनल में लीकेज की समस्या सामने आई है। इसकी मरम्मत का काम बांद्रा पश्चिम के कुरेशी नगर झोपड़पट्टी के पास म्हाडा (MHADA) के खुले भूखंड और पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (Western Express Highway) के पास की जाएगी। इस काम का असर एच-पश्चिम (H-West) वार्ड के बड़े हिस्से पर पड़ेगा।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद

बांद्रा पश्चिम के हिल रोड, पाली हिल, कार्टर रोड, सेंट एंड्रयूज मार्ग, पाली गांव, चिंबई, शेर्ली गांव, कांतवाड़ी, खार दांडा, कोलीवाडा, दांडा पाड़ा, चुईम गावठन, खार पश्चिम के कुछ हिस्से, माउंट मेरी परिसर, के. सी. मार्ग, बाजार रोड, पाली माला, कोल डोंगरी और नर्गिस दत्त मार्ग में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में कम दबाव से मिलेगा पानी

बीएमसी के अनुसार हिल रोड के अंतिम सिरे से ताज लैंड्स एंड, बी. जे. मार्ग, एच. के. भाभा मार्ग, काने मार्ग और गणेश झोपड़पट्टी इलाके में आधी रात के बाद 1 बजे से सुबह 4.30 बजे तक कम दबाव से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी का भंडारण कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान अनावश्यक पानी की खपत से बचें। काम पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य कर दी जाएगी।

Updated on:
08 Feb 2026 12:37 pm
Published on:
08 Feb 2026 12:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर