मुंबई

Raigad Sarasgad Fort: खड़ी पहाड़ी से फिसला मुंबई का युवक, 1000 फीट गहरी खाईं में गिरा, फिर हुआ यह चमत्कार!

Raigad Sarasgad Fort: ट्रेकिंग ग्रुप दोपहर को अपने बेस पर वापस लौट रहा था, तभी यह भयानक घटना घटी। महाराष्ट्र पर्वतारोही बचाव समन्वय केंद्र (Maharashtra Mountaineers Rescue Coordination Centre) ने सूचना मिलने ही तत्काल रायगढ़ में मौजूद दो बचाव समूहों को सतर्क किया।

less than 1 minute read
Aug 24, 2022
Raigad Sarasgad Fort News
सरसगड किला पर ट्रैकिंग करने गए युवक का फिसला पैर

Sarasgad Fort News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले (Raigad) में स्थित सरसगड किला (Sarasgad Fort) पर ट्रेकिंग के लिए गए मुंबई के युवक की जान चमत्कारिक तरीके से बच गयी। जिले के सुधागढ़ तालुका (Sudhagad Taluka) में स्थित सरसगड किले (Sarasgad News) की एक खड़ी पहाड़ी से 27 वर्षीय प्रोफेशनल ट्रेकर मुकुल जोशी (Mukul Joshi) फिसल गया था। लेकिन मुकुल ने 1000 फीट गहरी खाई के ऊपर एक पेड़ पर लटककर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक, मुकुल जोशी मुंबई के मुलुंड (Mulund News) में रहते है। वह 15 सदस्यीय ग्रुप के साथ ट्रेकिंग पर गए थे। ट्रेकिंग के दौरान मुकुल सीढ़ियों से फिसल गए। हालांकि, उन्होंने एक पेड़ की शाखा को पकड़ लिया और बचाव दल के आने तक वहीं रुके रहे। यह रेस्क्यू ऑपरेशन सात घंटे तक चला। इस तरह मुकुल की जान बाल-बाल बच गयी। यह भी पढ़े-Bhandara Flood: भंडारा में बाढ़ में बह गया 51 हजार बोरी धान, हजारों क्विंटल अनाज बर्बाद

यह ट्रेकिंग ग्रुप दोपहर करीब 2.15 बजे अपने बेस पर वापस लौट रहा था, तभी यह घटना घटी। महाराष्ट्र पर्वतारोही बचाव समन्वय केंद्र (Maharashtra Mountaineers Rescue Coordination Centre) ने सूचना मिलने ही तत्काल रायगढ़ में मौजूद दो बचाव समूहों को सतर्क किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मुकुल जोशी को बचाया।

बचाव दल में शामिल एक शख्स ने बताया कि जोशी ऊपर के छोर पर खोदकर बनायी गयी चट्टान की सीढ़ियों से फिसल गए। उन्होंने बताया की यह सीढ़ियाँ जोखिम भरी होती हैं क्योंकि बारिश के दौरान उनमें फिसलन बहुत बढ़ जाती है। जोशी फिसलने के बाद लगभग 25 फीट नीचे एक पेड़ को पकड़ लिया। अगर वह पेड़ को नहीं पकड़ते तो 1,000 फीट गहरी घाटी में गिर सकते थे। इस जानलेवा हादसे में मुकुल जोशी का बायां कंधा गंभीर जख्मी हुआ है।

Published on:
24 Aug 2022 06:54 pm