मुंबई

नागपुर: एक ही स्कूल के 17 बच्चे को हुई फूड प्वाइजनिंग, हॉस्पिटल में इलाज जारी

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। नागपुर में एक स्कूल के 17 बच्चों को चॉकलेट खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई, जिनका इलाज नागपुर का लता मंगेशकर हॉस्पिटल में चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2022, 5:41 PM IST
nagpur_food_poisoning_case.jpg
Nagpur Food Poisoning Case

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। नागपुर शहर में एक स्कूल के 17 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। नागपुर के मदन गोपाल स्कूल के इन बच्चों को फूड प्वाइजनिंग चॉकलेट खाने के कारण हुआ। बच्चों का इलाज नागपुर के लता मंगेशकर हॉस्पिटल में जारी है और बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर और स्कूल प्रशासन ने बताया कि कुछ अनजान शख्स ने बच्चों को स्कूल गेट के पास मेट्रो स्टेशन के समीप उन्हें चॉकलेट खिलाया, जिसकी वजह से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई।

उन्होंने बताया कि चॉकलेट खिलाने वाले लोगों ने फेस पर मास्क लगाया हुआ था। चॉकलेट खाने के थोड़ी देर बाद बच्चे अचानक चक्कर खाकर गिरने लगे, जिसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। यह भी पढ़े: खसरे की बीमारी से ठाणे में एक और बच्चे की मौत, बना दूसरा बड़ा हाटस्पॉट

बता दें कि हाल में तेलंगाना से एक ऐसा ही फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया था, लेकिन इस मामले में बच्चे की जान चली गई थी। इसमें 8 साल के मासूम बच्चे की मौत चॉकलेट खाने से हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक मासूम के पिता विदेश से चॉकलेट लेकर आए थे, लेकिन क्या पता था कि पिता द्वारा लाया गया चॉकलेट बच्चे के लिए मौत की वजह बन जाएगी। ये मामला तेलंगाना के वारंगल शहर का है।

पिता के द्वारा लाया गया चॉकलेट मासूम बच्चा खा रहा था तभी चॉकलेट बच्चे के गले में फंस गई। घरवालों ने फौरन बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बच्चे को एमजीएम (MGM) हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

दम घुटने से हुई मौत: बता दें कि विदेश की यात्रा से लौटने पर कंगन सिंह अपने बच्चों के लिए चॉकलेट लेकर आए थे। शनिवार को संदीप कुछ चॉकलेट अपने स्कूल ले गया। बच्चे ने लंच के टाइम स्कूल बैगल में रखे चॉकलेट को निकाल कर खाया। चॉकलेट मुंह में डालने के बाद वह गले में फंस गया। जिसकी वजह से वह क्लास में गिर गया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इससे स्कूल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद उसे सरकारी एमजीएम हॉस्पिटल ले गए लेकिन बच्चे की जान को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप की दम घुटने से मौत हो गई।

Updated on:
3 Dec 2022, 5:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा को बढ़त, कांग्रेस के मौजूदा विधायक जयंत आसगावकर पिछड़े, शुरुआती रुझानों ने चौंकाया

‘झूठ बोलने में माहिर हैं’, चुनाव आयोग पर भड़के शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, मुख्य चुनाव आयुक्त को बताया ‘झूठों का सरदार’

‘नकारात्मकता के मुंह पर तमाचा’, विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ के सपोर्ट में उतरे भाई आनंद, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

​​​​​Pune Graduate Election: पुणे स्नातक चुनाव में हर्षदा देशमुख जाधव का जीत का दावा, बोलीं- बढ़ा मतदान बदलाव का संकेत

लव गिल के सपोर्ट में आईं बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी, बोलीं- ‘सिर्फ उन्हें ही क्यों दोष दिया जा रहा है?