मुंबई

Nagpur News: नागपुर में अगस्त के महीने में बैंक 10 दिन रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें हॉलिडे की पूरी लिस्ट

अगले महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। वहीं साप्ताहिक अवकाश भी हैं इसी वजह से महाराष्ट्र के नागपुर में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर नागपुर में अगस्त में 10 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

2 min read
Jul 23, 2022
bank_holiday.jpg

महाराष्ट्र के नागपुर में अगले महीने यानी अगस्त में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो अगस्त महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे कैलेंडर लिस्ट के अनुसार, नागपुर सहित भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस साल अगस्त में बैंक 18 दिनों तक बंद रहेंगे। यानी इस दौरान बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होगा। वहीं नागपुर में अगस्त में 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि अगस्त के महीने में कई फेस्टिवल पड़ रहे हैं। इस दौरान, देश भर के लोग द्रुक्पा त्शे-ज़ी, देशभक्त दिवस, मुहर्रम (आशूरा), रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष, जन्माष्टमी, श्री कृष्ण अष्टमी, श्रीमंत शंकरदेव की तिथि और संवत्सरी/गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी सेलिब्रेट करेंगे। इन त्योहारों में से कई ऐसे त्योहार है जो हर राज्य में नहीं मनाए जाता है। इसलिए हर राज्य में त्योहार के मुताबिक ही बैंक भी बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें: Ganeshotsav 2022: बीएमसी ने इस साल के गणेशोत्सव के लिए जारी किया नया गाइडलाइन, यहां जानें डिटेल

महाराष्ट्र के नागपुर की बात करें तो अगस्त माह में सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों के बैंक 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे। लेकिन,इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेगी। बपूरे भारत में त्योहारों के उत्सवों के साथ-साथ साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से बैंक अगले महीने के 31 दिनों में से कम से कम 18 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

नागपुर में अगले महीने इन दिनों बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट:

7 अगस्त: महीने का पहला रविवार।
9 अगस्त: मुहर्रम (आशूरा) के अवसर पर नागपुर, अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त: भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार इम्फाल में बैंकों को देशभक्त दिवस के अवसर पर बंद रहने के लिए सूचीबद्ध किया गया है, देश के अन्य हिस्सों में भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है।
14 अगस्त: महीने का दूसरा रविवार।
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नागपुर के बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त: पारसी नव वर्ष (शहंशाही) के अवसर पर नागपुर, बेलापुर और मुंबई में बैंक बंद रहेंगे।
21 अगस्त: महीने का तीसरा रविवार।
27 अगस्त : महीने का चौथा शनिवार।
28 अगस्त: महीने का चौथा रविवार।
31 अगस्त: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी के अवसर पर नागपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

Published on:
23 Jul 2022 08:37 pm