मुंबई

Naigaon: मां की मौत के बाद 6 साल के बच्चे की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत, हॉस्टल जाने से एक दिन पहले हुआ हादसा

Navkar Tower Naigaon: महाराष्ट्र के नायगांव स्थित नवकार टावर में 11वीं मंजिल से गिरकर 6 साल के मासूम की मौत हो गई। 15 दिन पहले ही उसकी मां का निधन हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 9:36 AM IST
6 year old boy died 11th floor
नवकार टॉवर में दर्दनाक हादसा, 11वीं मंजिल से गिरकर 6 वर्षीय बच्चे की मौत (Photo: mhada/file)

Vasai Virar news: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नायगांव पूर्व में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छह साल के मासूम बच्चे की 11वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि बच्चे की मां का महज 15 दिन पहले ही निधन हुआ था। मां के जाने के बाद पिता ने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए उसे महाबलेश्वर के एक हॉस्टल में भेजने का फैसला किया था। बुधवार को उसे हॉस्टल जाना था और इसके लिए सारी तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन हॉस्टल जाने से ठीक एक दिन पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

खेलते-खेलते 11वीं मंजिल से नीचे गिरा मासूम

मृतक बच्चे की पहचान मिलीत दिनेशकुमार सुतार (6) के रूप में हुई है। यह हादसा 24 नवंबर को दोपहर करीब 3:45 बजे नायगांव पूर्व स्थित नवकार टावर सोसायटी में हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मिलीत 11वीं मंजिल की लॉबी में एक छोटी बच्ची के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह लॉबी की खिड़की के पास पहुंचा और चप्पल रखने वाले फर्नीचर पर चढ़ गया और खिड़की का सहारा लेने की कोशिश करने लगा। खिड़की खुली होने के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 11वीं मंजिल से नीचे जा गिरा।

नीचे गिरते समय मिलीत अग्निशमन के पाइप से टकराया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद सोसायटी के लोगों ने उसे वसई के कार्डिनल ग्रेशियस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में बच्चे लॉबी में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद छोटी बच्ची घरवालों को मासूम के नीचे गिरने की जानकारी देती हुई भी नजर आ रही है।

15 दिन पहले मां का हुआ था निधन, पिता ने हॉस्टल भेजने की थी तैयारी

इस हादसे के बाद मिलीत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज 15 दिन पहले दिवाली के दौरान उसकी मां का निधन हो गया था। मां के जाने के बाद पिता दिनेशकुमार ने उसके भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे महाबलेश्वर के एक हॉस्टल में भेजने का फैसला किया था। बुधवार सुबह उसे हॉस्टल छोड़ने जाना था। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हॉस्टल जाने से एक दिन पहले ही उसकी दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। महज 15 दिनों के भीतर पत्नी और फिर बेटे को खोने के बाद दिनेशकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिल्डर पर लापरवाही के गंभीर आरोप

इस हादसे के बाद नवकार टावर सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि लॉबी की खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए जाली लगाने की मांग कई बार की गई थी, लेकिन बिल्डर ने उनकी शिकायतों और मांगों पर ध्यान नहीं दिया।

दूसरी इमारत में भी हो चुकी है ऐसी घटना

रहवासियों ने यह भी बताया कि 22 जुलाई 2025 को इसी नवकार सिटी फेज-1 इमारत में भी ऐसी ही दर्दनाक घटना हुई थी। उस समय 12वीं मंजिल से गिरकर चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी।

उस घटना के बाद नवकार टावर के निवासियों ने भी भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा जाली लगाने की मांग की थी। हालांकि, निवासियों का आरोप है कि उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब एक छह साल के मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Updated on:
25 Nov 2026, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुझे सीता के रूप में साई पल्लवी ठीक नहीं लगीं’, ‘रामायण’ देखकर बोलीं तनीषा मुखर्जी, रणबीर कपूर पर कही ये बात

‘मेरे लिए सीएम बनना जरूरी’, आरुषि निशंक संग शादी की अफवाहों के बीच चिराग पासवान का पुराना बयान वायरल

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

छठ पूजा और बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक कर फंसे कॉमेडियन यश माहेश्वरी, FIR की मांग के बाद अब मांगी माफी

FDA Action: पुणे की दवा कंपनी पर तुकाराम मुंढे की एफडीए का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द, 1.72 करोड़ की दवाएं जब्त