मुंबई

नाशिक में कार हादसा नहीं हत्‍या: 2 साल के अफेयर के बाद प्रेमी ने ही महिला को कार से कुचला, गिरफ्तार

Nashik married woman murder: नासिक के वाडीवरहे में विवाहेतर संबंध के चलते 34 साल की महिला की हत्या। प्रेमी ने विवाद के बाद तेज रफ्तार कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
2 min read
Aug 21, 2026
Nashik married woman murder
2 साल के अफेयर के बाद प्रेमी ने ही महिला को कार से कुचला, फोटो सोर्स- IANS

Nashik Wadivarhe car accident turned murder: महाराष्ट्र के नासिक के वाडीवरहे इलाके से सड़क हादसे की आड़ में रची गई हत्‍या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शुरुआत में जिसे साधारण कार एक्सीडेंट माना जा रहा था, वह दरअसल विवाहेतर संबंध में हुई कहासुनी का खूनी अंजाम निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 34 साल की रूपाली पाटिल की मौत हादसा नहीं, बल्कि उनके 43 साल के प्रेमी दीपक सैंदाने द्वारा कार से कुचलकर की गई हत्‍या थी।

रिसॉर्ट के बाहर हुआ विवाद, कार से उड़ाया

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडको क्षेत्र के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाली रूपाली पाटिल कंपनी के काम के सिलसिले में अपने परिचित दीपक सैंदाने के साथ कार से वाडीवरहे गई थीं। दोनों ने संजेगांव स्थित मिर्ची होटल-रिसॉर्ट में खाना खाया।पुलिस पड़ताल में सामने आया कि गाड़ी चलाने के दौरान दीपक ने शराब पी रखी थी। रिसॉर्ट में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसके बाद रूपाली गुस्से में रिसॉर्ट के मुख्य गेट की ओर पैदल जाने लगीं। तभी दीपक ने शराब के नशे में तेज रफ्तार कार सीधे पीछे से रूपाली के ऊपर चढ़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रूपाली की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने कबूला जुर्म

घटना के तुरंत बाद मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। हालांकि, मौका-ए-वारदात पर परिस्थितियों को संदिग्ध देखकर वाडीवरहे थाना पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एबीपी लाइव मराठी के अनुसार, कड़ी पूछताछ के दौरान दीपक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह और रूपाली पिछले दो वर्षों से रिलेशन में थे। वाडीवरहे पुलिस ने आरोपी दीपक सैंदाने के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका रूपाली पाटिल अपने पीछे पति नीलेश पाटिल, एक सात वर्षीय मासूम बेटी और सास-ससुर को छोड़ गई हैं। इस सनसनीखेज वारदात की खबर जैसे ही सिडको और अंबड इलाके में फैली, पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Updated on:
21 Aug 2026 04:35 pm
Published on:
21 Aug 2026 04:35 pm
Also Read
View All
एक महिला के प्यार में पड़े दो गैंगस्टर, नागपुर में चाकू मारकर हत्या का खुलासा; डेढ़ किमी पीछा कर पुलिस ने दबोचा

‘हम दोस्तों से कहीं ज्यादा थे’, पाखी हेगड़े ने दिनेश लाल यादव संग रिश्ते पर खोला राज, शादी के प्रपोजल पर आम्रपाली बोली- सीरियसली?

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में आलिया भट्ट का कटेगा पत्ता? रणबीर कपूर की फिल्म में सिर्फ 25 दिन शूट करेंगी एक्ट्रेस!

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी के किनारे खड़ा था बेटा, बचाने दौड़े माता-पिता, तीनों की हो गई मौत

‘मां ने मैगजीन पढ़कर अपनी चूड़ियां तोड़ दीं’, पिता कमाल अमरोही संग सौतेली मां मीना कुमारी की शादी पर बेटे का बयान