21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेरे पति को ठीक कर दूंगा, मुंह पर छिड़का पानी फिर… मुंबई में एयर होस्टेस से ‘ट्रांसजेंडर’ ने किया दुष्कर्म

Mumbai Air Hostess Rape Case: मुंबई के पवई में 25 वर्षीय एयर होस्टेस से दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रांसजेंडर बनकर काला जादू से पीड़िता के बीमार पति को ठीक करने का झांसा देकर फ्लैट में घुसा था। आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 21, 2026

Mumbai Air Hostess Case

मुंबई के पवई में एयर होस्टेस से दुष्कर्म का मामला (AI Photo)

मुंबई के पवई इलाके में एक 25 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को ट्रांसजेंडर बताया और पीड़ित महिला के बीमार पति को 'काला जादू' के जरिए ठीक करने का दावा किया। वह पीड़िता के फ्लैट में घुसा और फिर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को मामला दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर ही कलवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

100 से अधिक सीसीटीवी खंगाल कर 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अनुसार, आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अनिल शिंदे के रूप में हुई है। आरोपी अनिल की तलाश के दौरान पवई स्थित इमारत से कलवा तक के रास्ते में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके बाद उसके ठिकाने का पता चला।

बीमार पति को ठीक करने का झांसा देकर घर में घुसा

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे से 12:50 बजे के बीच हुई। आरोपी कथित तौर पर ट्रांसजेंडर की तरह कपड़े पहनकर इमारत में पहुंचा। उसने सुरक्षा गार्ड का भरोसा हासिल किया और इसके बाद कई फ्लैट के दरवाजे खटखटाए।

फिर तीसरी मंजिल पर रहने वाली एयरहोस्टेस महिला ने जब दरवाजा खोला तो आरोपी ने कथित तौर पर दावा किया कि वह बुरी नजर और नकारात्मक प्रभाव को दूर कर सकता है। महिला का पति अस्पताल में इलाज करा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति को ठीक करने में मदद मिलने की उम्मीद में उसने आरोपी को घर के अंदर आने दिया।

पानी छिड़कने के बाद किया ‘सम्मोहित’

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि फ्लैट में आने के बाद आरोपी ने उस पर पानी छिड़का और उसके सिर पर अपना हाथ रखा। इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी वहां से निकल गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जाते समय महिला से 200 रुपये भी लेकर गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने यह रकम कथित तौर पर सम्मोहित अवस्था में आरोपी को दी थी।

रात 11 बजे पुलिस के पास पहुंची पीड़िता, 4 घंटे में आरोपी को दबोचा

घटना के बाद महिला मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद शिकायत दर्ज कर एफआईआर की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया और उसे कलवा के एक झुग्गी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म और धमकी समेत कई धाराओं में मामला

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप और आपराधिक धमकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में काले जादू से संबंधित कानूनी प्रावधान भी लगाए जा रहे है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसका परिवार ट्रांसजेंडर बनकर भीख मांगता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह के किसी अपराध में शामिल रहा है।

पश्चिम जोन-3 के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने बताया कि आरोपी ने बुरी नजर दूर करने का दावा किया था और फ्लैट में प्रवेश करने के बाद महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग