मुंबई

मुंबई में सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन तेज, पुलिस वैन के आगे अड़ी युवती, तो कहीं दरवाजा खोल भागे प्रदर्शनकारी

NEET Paper Leak Protest Mumbai: नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन की आग अब मुंबई और नागपुर तक पहुंच चुकी है। इस बीच, मुंबई से दो वीडियो वायरल हो रहे है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2026, 9:21 AM IST
Mumbai girl stop police van video
मुंबई में युवती ने रोकी प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस वैन (Photo: X/@sohitmishra99)

MumbaiNEET Paper Leak Protest Video: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नई दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन का असर अब महाराष्ट्र में भी साफ दिखाई दे रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में मुंबई के कई इलाकों में छात्रों, युवाओं और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनों के दौरान मुंबई पुलिस ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस बीच दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने पूरे आंदोलन को नई चर्चा में ला दिया है।

मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए दो वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से कई छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठाया था। इसी दौरान रिया अहीर (Rhiya Ahir) नाम की एक युवती चलती पुलिस वैन के आगे आकर खड़ी हो गई और हिरासत का विरोध करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूसरी घटना में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए छात्रों को पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था। तभी सड़क से गुजर रहे एक छात्र ने पुलिस वैन का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद चलती गाड़ी से छात्र बाहर निकल आए और भाग निकले। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

मुंबई के कई इलाकों में प्रदर्शन, 13 एफआईआर दर्ज

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिवाजी पार्क, दादर स्थित चैत्यभूमि, चेंबूर, शिवसेना भवन समेत मुंबई के कई हिस्सों में बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए। पिछले पांच दिनों में ऐसे मामलों में 13 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवहेलना, गैरकानूनी जमावड़ा, रास्ता अवरुद्ध करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।

मुंबई में 6 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू

दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में मुंबई में बढ़ते प्रदर्शनों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में एहतियाती कदम उठाए हैं।

पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरुवार से 6 अगस्त तक मुंबई में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी सभा पर रोक रहेगी।

पुलिस का कहना है कि यह फैसला कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। नागरिकों से प्रशासन के आदेशों का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

नागपुर में भी देर रात पुलिस की कार्रवाई

मुंबई के अलावा नागपुर में भी प्रदर्शन जारी रहे। बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाकर पुलिस वाहनों में बैठा लिया।

कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रगान गाते रहे। पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों को अज्ञात स्थान पर पहुंचाया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन की अनुमति केवल शाम सात बजे तक थी, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी निर्धारित समय के बाद भी धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के निर्देश पर प्रदर्शन स्थल खाली कराया गया।

Updated on:
23 Jul 2026, 9:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Ramayana Advance Booking: रिलीज से 5 दिन पहले ‘रामायण’ ने मचाया तहलका! भारत में बढ़ीं 2500 स्क्रीन, टिकटों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Latur Blast: सामान उतारते समय अचानक फटा कूरियर पार्सल, धमाके से वाहन के शीशे टूटे, इलाके में मची अफरा-तफरी

तुम्हारा ये सपना पूरा करने के लिए कुछ भी करूंगा भाई- संजय गुप्ता की मौत पर भावुक हुए संजय दत्त

महाराष्ट्र: दो किशोरियों से दरिंदगी की दहला देने वाली घटनाएं, पालघर में सगे भाई तो पवई में 6 लड़के गिरफ्तार