मुंबई

NEET 2026: नासिक से उत्तराखंड तक फैला जाल! नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 23 लाख छात्र प्रभावित

NEET UG Paper Leak news: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी है। अब नीट-यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

2 min read
May 12, 2026
नीट पेपर लीक का बड़ा पर्दाफाश! (Photo: IANS/File)

देश भर में 3 मई को आयोजित की गई मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा एमबीबीएस में दाखिले के लिए थी। लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसे (NEET-UG 2026) रद्द कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी जिसकी नई तारीखें बाद में घोषित होंगी। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। अब तक 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले के तार महाराष्ट्र के नासिक से भी जुड़ रहे है। खबर है कि एक आरोपी को नासिक से हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें

पेपर लीक के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश

महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक पहुंचा नीट पेपर!

जांच एजेंसियों को शक है कि नीट यूजी पेपर लीक के पीछे कोई संगठित मल्टी-स्टेट नेटवर्क हो सकता है। जिसके देश भर में फैले होने के संकेत मिल रहे हैं। पेपर लीक को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआती जांच में बेहद हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि कथित पेपर पहले नासिक से लीक हुआ, फिर हरियाणा, राजस्थान और आगे जम्मू-कश्मीर, बिहार, केरल और उत्तराखंड तक गया। कई राज्यों की पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है और संदिग्धों की धरपकड़ जारी है।

नीट परीक्षा की गई रद्द, NTA ने क्या कहा

गौरतलब हो कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद मंगलवार को नीट यूजी परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा में पूछे गए कई प्रश्न परीक्षा होने से पहले ही लीक हो गए थे। अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। एनटीए परीक्षा से जुड़े सारे दस्तावेज व अन्य जानकारियां सीबीआई को दे रही है।

23 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल

नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में इस वर्ष लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एजेंसी ने कहा कि 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। केंद्रीय एजेंसियों ने इस संबंध में जानकारी साझा की थी।

ये भी पढ़ें

अग्निवीर नियमित सैनिकों के समान नहीं, इसलिए मरणोपरांत लाभ भी बराबर नहीं- केंद्र का हाई कोर्ट में हलफनामा
Published on:
12 May 2026 03:40 pm
Also Read
View All