
मुंबई.महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को अब लीवर, दिल, लंग्स प्रत्यारोपण, अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण, क्लीयर प्रत्यारोपण जैसे गंभीर बीमारियों के लिए भी चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति का बडा लाभ मिलेगा। वहीं गंभीर बीमारियों के लिए मरीजों को उचित एडवांस भी दिया जा सकेगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने राजेश टोपे ने की।
स्वास्थ्य मंत्री का निवेदन...
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने निवेदन में कहा कि सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों को अभी तक 27 आकस्मिक और पांच गंभीर बीमारियों के लिए चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति होती थी। जबकि अब बीमारी के लिए एडवांस भी लिया जा सकेगा। वहीं इसके तहत नई बीमारियों को शामिल किया गया है, जबकि 25 ऐसे उपचारों के पहले 25 प्रतिशत रुपए की अधिकतम सीमा तक पहले ही दिए जाने की मंजूरी दी गई है।
रुपए की अधिकतम सीमा निधारित...
वहीं लीवर, दिल, लंग्स प्रत्यारोपण के लिए 15-15 लाख रुपए, तो वहीं लीवर व लंग्स दोनों साथ में प्रत्यारोपण के लिए 20 लाख रुपए, जबकि अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण के लिए आठ लाख, क्लीयर प्रत्यारोपण के लिए छह लाख रुपए उपचार की अधिकतम सीमा निर्धारित होगी।