वित्त मंत्री के मुताबिक, सरकार महिला कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों की छुट्टी देने की योजना बना रही है। वहीं पुरुषों को 15 दिन की पितृत्व छुट्टी देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के कर्मचारियों को सप्ताह में छह दिन के बजाए पांच दिन काम करने के प्रस्ताव पर भी वविचार किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों के वर्तमान काम करने के समय में 15 मिनट का इजाफा किया जा सकता है।