मुंबई

पुतिन को भगवद गीता क्यों दी, कुरान शरीफ भी देना था… कांग्रेस नेता ने PM मोदी पर साधा निशाना

PM Gifts Putin Bhagavad Gita: कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भगवद गीता भेंट करने पर आपत्ति जताई है।

2 min read
Dec 05, 2025
पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवद गीता (Photo: IANS)

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवाई (Hussain Dalwai) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM  Modi) द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को भगवद गीता भेंट किए जाने पर सवाल उठाए हैं। दलवाई ने कहा कि पीएम मोदी को इसमें धर्म की राजनीति नहीं करनी चाहिए थी। पुतिन को 'श्रीमद्भगवद्गीता' भेंट करने का मकसद क्या है? वह मेरी समझ में नहीं आया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर पीएम मोदी ने गीता भेंट की है, तो इसके साथ कुरान शरीफ, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब भी दिया जाना चाहिए था, महाभारत की किताब भी देनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें

फडणवीस सरकार के एक साल पूरे: सहयोगियों से टकराव, विवादों ने घेरा, 2 बड़े वादे भी अधूरे

दलवाई ने यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री के उपहार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "रूस ने बहुत से लोगों को मारा है। शायद इस पर विचार करने के उद्देश्य से ही राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी ने भगवद गीता भेंट की होगी।"

भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं पुतिन

भारत-रूस संबंध पहले से अच्छे (India Russia Relations)

कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा और भारत-रूस संबंधों पर कहा कि नेहरू के जमाने से ही भारत ने रूस के साथ मजबूत संबंध बनाए रखे हैं। इंदिरा गांधी ने भी रूस के साथ एक महत्वपूर्ण संधि की थी। बांग्लादेश को लेकर जब पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ था, उस समय भी रूस ने भारत की मदद की थी।

दलवाई ने कहा कि रूस से हमारी मित्रता पहले से चली आ रही है और यदि वर्तमान में ये संबंध मजबूत हो रहे हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है।

पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवद गीता (Photo: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में भगवद गीता की एक प्रति भेंट की। पीएम मोदी ने कहा कि गीता के उपदेश विश्‍व भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमारी परस्‍पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे देशवासियों को बहुत लाभ हुआ है।"

पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता के उपदेश विश्‍व भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।"

Updated on:
05 Dec 2025 09:55 pm
Published on:
05 Dec 2025 09:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर