मुंबई

SC, ST और OBC को बांटकर आरक्षण छीनेगी कांग्रेस… एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे: PM मोदी

PM Modi in Pune : महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार प्रचार कर रहे है।

2 min read
Nov 12, 2024

PM Modi on Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की सरकार बनने पर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीन लिया जाएगा। कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने हमेशा महाराष्ट्र का अपमान किया है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

पुणे में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र में विकास कार्यों की गति अभूतपूर्व है, लेकिन आपको याद रखना है, महायुति से पहले महाराष्ट्र में जो लोग सरकार चला रहे थे, उनके पास आपको बताने के लिए एक काम नहीं है। अघाड़ी के ढाई साल तो हमारे प्रोजेक्ट्स पर रोक लगाने में ही बीत गए। यही कांग्रेस और उसके साथियों का कल्चर है।“

वीर सावरकर को गाली देती है कांग्रेस...

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने हमेशा महाराष्ट्र का अपमान किया है। ये धरती छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती है, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी कसीदे औरंगजेब की शान में पढ़ते हैं। ये लोग वीर सावरकर को गाली देते हैं, बाला साहब ठाकरे जैसे महाराष्ट्र के गौरव की सराहना करने में इनके मुंह पर ताला लग जाता है।"

एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे- PM मोदी

कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसके पास न नीति है, न नीयत है और न ही नैतिकता है। कांग्रेस को केवल सत्ता चाहिए। सत्ता के लिए कांग्रेस ने देश का विभाजन करवाया। कांग्रेस ने देश को मत, मजहब, भाषा और इलाके के आधार पर बांटा और सत्ता के लिए कांग्रेस ने ​तुष्टिकरण का खेल खेला।

उन्होंने आगे कहा, "अब वही कांग्रेस सत्ता के लिए दलित, पिछड़ा और आदिवासी को तोड़ने और बांटने का खेल खेल रही है। कांग्रेस के लोग एससी-एसटी-ओबीसी को अलग-अलग जातियों में बांटकर उनकी एकजुटता को तोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस पहले इन्हें कमजोर करेगी फिर इनका आरक्षण छीन लेगी। आपको याद रखना है- हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।"

आर्टिकल-370 पर कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 फिर से लागू करने का प्रस्ताव पास किया है। जो लोग संविधान की किताबें देश को दिखा रहे हैं और महाराष्ट्र में कोरे कागजों वाली किताब बांट रहे हैं, जरा मैं उनको पूछना चाहता हूं, 6-7 दशक तक कांग्रेस ने देश पर राज किया है, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान पूरे ​हिंदुस्तान में लागू क्यों नहीं हुआ?

जम्मू -कश्मीर में भारत का संविधान नहीं चलता था। वहां का विधान अलग, प्रधान अलग और निशान अलग था। पहली बार बाबा साहेब का संविधान वहां तब पहुंचा जब आपने मोदी को सेवा का अवसर दिया। धारा 370 जिसने कश्मीर को भारत से काटने का काम किया, कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को हवा दी, कश्मीर में भारत का संविधान नहीं लागू होने दिया। बीजेपी ने उसे खत्म करके कश्मीर में तिरंगा फहराया।

Also Read
View All

अगली खबर