मुंबई

नशे में धुत कॉलेज की लड़कियां, एक्टर ने बचाया… पुणे से सामने आया चौंकाने वाला Video

Pune Drugs Viral Video: हाल ही में पुणे के कुरकुंभ एमआईडीसी परिसर में एमडी ड्रग्स बनाने वाली ड्रग्स फैक्ट्री का पर्यादाफाश हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2024, 3:57 PM IST
pune_college_girl_drugs.jpg
पुणे में नशे में धुत लड़कियां

पुणे पुलिस ने देश के सबसे बड़े ड्रग्स रैकेट (Pune Drugs) का भंडाफोड़ किया है। इसी बीच कॉलेज स्टूडेंट्स किस तरह नशे के जाल में फंसकर बर्बाद हो रहे हैं इसका एक ताजा वीडियो पुणे से सामने आया है। इसमें दो लड़कियां नशे में धुत्त नजर आ रही हैं। सांस्कृतिक राजधानी का यह कड़वा सच चौंकाने वाला है।

पुणे पुलिस ने हाल ही में 4000 करोड़ रुपये की 2000 किलो 'म्याऊं म्याऊं' यानी एमडी ड्रग्स (Mephedrone Drug) जब्त की। शिक्षा का गढ़ कहे जाने वाले पुणे में युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं। पुणे में लड़कियों के कथित तौर पर ड्रग्स लेने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह भी पढ़े-पुणे में PhD स्कॉलर ने बनाई कई हजार करोड़ की ड्रग्स! लंदन, मुंबई समेत 5 शहरों में हुई सप्लाई

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो पुणे के वेताल टेकडी (हिल) का है। इस वीडियो को मराठी एक्टर रमेश परदेसी (Ramesh Pardesi) ने रिकॉर्ड किया है। फिलहाल ये वीडियो राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कॉलेज की दो लड़कियां नशे में धुत नजर आ रही हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि पुणे में पढ़ाई के लिए आए युवा किस दिशा में जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां पुणे के एक कॉलेज में लॉ प्रथम वर्ष की छात्रा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की बेहोश है जबकि दूसरी लड़की नशे में धुत होकर कुछ बड़बड़ा रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए परदेसी ने बताया कि लड़कियां वेताल टेकडी पर शराब और कुछ नशीला पदार्थ लेकर गयी थी। वहां दोनों बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहाड़ी से नीचे सुरक्षित जगह लाया गया। ग्रामीणों ने लड़कियों को होश में लाने के लिए उनके चेहरे पर पानी भी छिड़का। उन्हें जगाने की काफी कोशिश की गई। इसके बाद इन लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि पुणे में देशभर से हजारों छात्र पढ़ने के लिए आते है, जबकि हजारों की संख्या में बाहर से आये युवा यहां नौकरी करते है। आरोप है कि तस्कर इन युवाओं और छात्रों को निशाना बनाते है और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बेचते है।

Published on: