पुणे क्राइम ब्रांच की टीम पिछले चार दिनों से नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक दो हजार किलों से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की जा चुकी है। पुणे में तैयार किया गया ड्रग्स पुणे, मुंबई, दिल्ली समेत पांच शहरों में सप्लाई किया जाता था।
लिंक्ड-इन पर मिली डिटेल
पुणे के दौंड तालुका के कुरकुंभ एमआईडीसी में अर्थकेम केमिकल कंपनी में युवराज भुजबल ड्रग्स को तैयार करता था। जांच में पता चला है कि युवराज केमिस्ट्री में पीएचडी स्कॉलर है। उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। भुजबल ने केमिस्ट्री से एमएससी की है। आरोप है कि उसने ही विदेश में बैठे कथित मास्टरमाइंड के कहने पर बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाया। मास्टरमाइंड ने उससे लिंक्ड-इन पर ऑनलाइन संपर्क किया था और 1800 किलों ड्रग्स बनवाने का काम सौंपा था।