मुंबई

शर्मनाक! बेटी ने नाजायज संबंध का किया पर्दाफाश, तो मां ने अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

Mother made obscene video of her Daughter : पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का इलाके में रहने वाले आरोपी युवक से नाजायज संबंध थे।

2 min read
Apr 13, 2025

महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी से बदला लेने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इस घटना ने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर न सिर्फ अपनी सगी बेटी का अश्लील वीडियो मोबाइल से शूट किया, बल्कि उसे वायरल भी कर दिया। यही नहीं, महिला ने बॉयफ्रेंड को यह वीडियो भेजकर उसे बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी उकसाया। पुणे की बिबवेवाडी पुलिस ने इस घिनौने अपराध में शामिल मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला भारती विकास कुनहाडे और उसका प्रेमी गुरुदेव कुमार स्वामी बिबवेवाडी इलाके के निवासी है और उनके बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले महिला ने अपनी ही बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे कुछ रिश्तेदारों और अपने बॉयफ्रेंड को भेजा। जब पीड़ित लड़की को इसके बारे में पता चला तो उसे गहरा धक्का लगा। लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए मकान मालिक को अपनी मां और उसके प्रेमी की करतूतों के बारे में बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मकान मालिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। इस बीच, दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी-

क्या है मामला?

शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की ने अपनी मां भारती के नाजायज प्रेम प्रसंग के बारे में मकान मालिक को बताया था, जिसके बाद भारती ने बदला लेने के लिए बॉयफ्रेंड (गुरुदेव) की मदद से बेटी का कपड़े बदलते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। अपनी सगी बेटी को समाज में बदनाम करने के लिए उसने वह अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

पुणे पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो किस तरह से और कहां-कहां वायरल किया गया है। इस अमानवीय घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Updated on:
13 Apr 2025 09:46 pm
Published on:
13 Apr 2025 09:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर