मुंबई

पुणे: 250 kg गांजा जब्त, फिल्मी अंदाज में पीछा कर पुलिस ने तस्करों को दबोचा, 1.51 करोड़ का माल बरामद

Pune Crime News: पुणे क्राइम ब्रांच ने शिरूर में पीछा कर 250 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 समेत 1.51 करोड़ रुपये का माल जब्त किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 6:14 PM IST
Drug Bust Pune
1.51 करोड़ से अधिक का माल जब्त, शिरूर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज (Photo: Pune Police)

Maharashtra Crime News: पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 किलो गांजा जब्त किया है। एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड-2 की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे की खेप ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुणे के शिरूर इलाके में लंबा पीछा करने के बाद की।

पुलिस को देखकर सोलापुर की ओर भागने लगा कार चालक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुणे क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड-2 के पुलिस निरीक्षक जीवन माने अपनी टीम के साथ लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन की सीमा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुंजीर लॉन्स परिसर के पास पुलिस को सफेद रंग की एक महिंद्रा XUV 700 तेज रफ्तार से आती दिखाई दी।

पुलिस टीम ने चालक को हाथ से इशारा कर गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी और सोलापुर की दिशा में भागने लगा। इस वजह से पुलिस को वाहन में कुछ संदिग्ध होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा शुरू कर दिया।

यवत से शिरूर तक पुलिस ने किया पीछा

पुलिस निरीक्षक जीवन माने और उनकी टीम ने संदिग्ध कार का पीछा करते हुए यवत पुलिस स्टेशन की सीमा में प्रवेश किया। यहां यवत पुलिस की भी मदद ली गई। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और शिरूर की ओर बढ़ता रहा।

इसके बाद पुलिस निरीक्षक माने ने पुणे ग्रामीण पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। स्थानीय पुलिस की मदद से शिरूर शहर में भी संदिग्ध कार का पीछा जारी रखा गया। आखिरकार पुलिस ने कार चालक को घेरकर रुकने के लिए मजबूर कर दिया।

इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कार से उतरे दो आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर शिरूर तालुका की स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित दत्त मंदिर के पास उन्हें पकड़ लिया।

अमरावती के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय समीर पुरुषोत्तम राउत और 30 वर्षीय अजय जगदीश मोहिते के रूप में की है। समीर अमरावती जिले के चांदुर रेलवे तालुका के सांगोल का रहने वाला है, जबकि अजय मोहिते इसी तालुका के बागापुर का निवासी है।

250 किलो गांजा और कार जब्त

पुलिस ने जब संदिग्ध महिंद्रा एक्सयूवी 700 की तलाशी ली तो उसमें से 250 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गांजा, महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार और मोबाइल फोन समेत कुल 1,51,20,000 रुपये का सामान जब्त कर लिया।

इस मामले में पुणे ग्रामीण के शिरूर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Updated on:
26 Nov 2026, 6:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: ‘मुझे फिर से अंडा सेल में रखो…’, आरोपी की मांग कोर्ट ने ठुकराई, कहा- हमला वहां भी हो सकता है

‘आवाज दबाओगे तो और बुलंद होगी!’ प्रकाश राज का नागपुर से सरकार को इशारा

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें