26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / ‘आवाज दबाओगे तो और बुलंद होगी!’ प्रकाश राज का नागपुर से सरकार को इशारा

‘आवाज दबाओगे तो और बुलंद होगी!’ प्रकाश राज का नागपुर से सरकार को इशारा

Prakash Raj Nagpur: संविधान दिवस पर नागपुर पहुंचे अभिनेता प्रकाश राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश होगी तो वह और बुलंद होगी। उन्होंने संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 26 Nov 2026, 5:11 PM IST

prakash raj

प्रकाश राज का नागपुर से सरकार को इशारा, फोटो सोर्स- IANS

Prakash Raj News: संविधान दिवस के मौके पर नागपुर पहुंचे अभिनेता प्रकाश राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी तो वह और बुलंद होकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि संविधान ने नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, उनकी रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

प्रकाश राज गुरुवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह संविधान बचाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने नागपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में संविधान बचाने की आवाज उठ रही है और मौजूदा परिस्थितियों में नागरिक अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को एक साथ आकर संवाद करना चाहिए।

‘युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश’

प्रकाश राज ने कहा कि देश में अलग-अलग मुद्दों पर लोग अपनी बात रख रहे हैं। खासतौर पर छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश किए जाने का आरोप उन्होंने लगाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है तो वह और मजबूती के साथ उठेगी। प्रकाश राज ने युवाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि युवाओं के सवालों को दबाने के बजाय उनके साथ संवाद किया जाना चाहिए।

संविधान और अधिकारों की रक्षा पर जोर

अभिनेता ने कहा कि संविधान ने देश के नागरिकों को कई अधिकार दिए हैं और इन अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए संविधान की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे आने की जरूरत है।प्रकाश राज ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता की सुरक्षा का आधार है। इसलिए इसके मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रकाश राज नागपुर में आयोजित ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। संविधान दिवस के अवसर पर शहर के संविधान चौक पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में CJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजित दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में संविधान और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।