मुंबई

पुणे: लड़के ने ‘पत्नी’ लिखकर सोशल मीडिया पर डाली फोटो, तो 14 वर्षीय लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

Pune News: नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। युवक ने लड़की के साथ तस्वीरें ली थीं और उसे सोशल मीडिया पर डाला था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2023, 8:42 PM IST
police_3.jpg
पुणे में हत्या से सनसनी

Pune Aundh Crime: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक नाबालिग लड़की ने युवक की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि औंध (Aundh) इलाके में एक 14 वर्षीय लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता उसी इलाके में रहने वाले 18 वर्षीय लड़के द्वारा पीछा किए जाने से विक्षुब्ध थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीछा करने वाले आरोपी लड़के ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लड़की की तस्वीर भी पोस्ट कीं, जिसमें उसने लड़की को अपनी 'पत्नी' बताया था। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने लड़की को फांसी लगाने की कोशिश करते हुए देख लिया और समय रहते उसे बचा लिया। बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में लंपी वायरस ने बढ़ाई टेंशन, अहमदनगर में दो सप्‍ताह में 43 मवेशियों की मौत

चतुश्रृंगी पुलिस (Chatushrungi Police) के सहायक निरीक्षक बाबासाहेब ज़रेकर (Babasaheb Zarekar) ने कहा, "हमने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।" युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 और 354-डी और पॉस्को एक्ट (POCSO Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, "लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि युवक पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। युवक ने लड़की के साथ तस्वीरें ली थीं और उसे अपनी 'पत्नी' बताकर सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पोस्ट किया था। जब लड़की को इसके बारे में पता चला, तो उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी मां ने देख लिया और उसे बचाया।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

दिवाली पर पसरा मातम: सांगली में जज की दर्दनाक मौत, गन्ने के खेत में 11 KV हाईटेंशन तार की चपेट में आए

SS Rajamouli की ‘वाराणसी’ का प्लॉट हुआ लीक? कुंभकर्ण के पुनर्जन्म से जुड़ी कहानी ने बढ़ाई हलचल

धार्मिक आस्था भी नहीं आई काम! 2000 करोड़ के क्लब का दावा हवा-हवाई, रणवीर सिंह की आंधी में जाने कैसे लड़खड़ाई ‘रामायण’?

बिना वारंट घर में घुसे 15 पुलिसकर्मी, तमिल एक्टर बालाजी मुरुगाडोस का फूटा गुस्सा, बोले- मेरे घर में सिर्फ 3 बिल्लियां और एक कुत्ता मिला