मुंबई

मुंबई में महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर रेलवे चलाएगी 12 उपनगरीय विशेष ट्रेनें, देखें डिटेल्स

Special Trains on Mahapariwartan Din: रेलवे ने एक दर्जन स्पेशल लोकल चलाने की घोषणा की है, जबकि बेस्ट भी शिवाजी पार्क के लिए विशेष बसें चलाएगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2023, 9:07 PM IST
mumbai_local_train_ticket.jpg
मुंबई लोकल ट्रेन

Mumbai News: भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर देशभर से लोग मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में चैत्यभूमि आते हैं। इसके मद्देनजर मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की और मुस्तैद किया जा रहा है, जिससे शहर के नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। इसके चलते रेलवे ने स्पेशल लोकल ट्रेने चलाने की घोषणा की है, जबकि बेस्ट (BEST Bus) भी शिवाजी पार्क के लिए विशेष बसें चलाएगी।

मध्य रेलवे ने बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई आने वाले अनुयायियों की सुविधा के लिए 5-6 दिसंबर की मध्यरात्रि (मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि) को परेल-कल्याण और कुर्ला-पनवेल स्टेशनों के बीच 12 उपनगरीय विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये स्पेशल लोकल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यह भी पढ़े-मुंबई में बेस्ट बस के पीछे लटककर युवक ने किया सफर, खतरनाक स्टंट का एक और वीडियो वायरल


मेन लाइन (परेल-कल्याण)

कुर्ला-परेल विशेष कुर्ला से 00.45 बजे प्रस्थान करेगी और 01.05 बजे परेल पहुंचेगी। कल्याण-परेल विशेष कल्याण से 01.00 बजे प्रस्थान करेगी और 02.15 बजे परेल पहुंचेगी। ठाणे-परेल विशेष ठाणे से 02.10 बजे प्रस्थान करेगी और 02.55 बजे परेल पहुंचेगी।

मेन लाइन (कल्याण-परेल)

परेल-ठाणे विशेष परेल से 01.15 बजे प्रस्थान करेगी और 01.55 बजे ठाणे पहुंचेगी। परेल-कल्याण विशेष परेल से 02.25 बजे प्रस्थान करेगी और 03.40 बजे कल्याण पहुंचेगी। परेल-कुर्ला विशेष परेल से 03.05 बजे प्रस्थान करेगी और 03.20 बजे कुर्ला पहुंचेगी।

हार्बर लाइन (पनवेल-कुर्ला)

वाशी-कुर्ला विशेष वाशी से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.10 बजे कुर्ला पहुंचेगी। पनवेल-कुर्ला विशेष पनवेल से 01.40 बजे प्रस्थान करेगी और 02.45 बजे कुर्ला पहुंचेगी। वाशी-कुर्ला विशेष वाशी से 03.10 बजे प्रस्थान करेगी और 03.40 बजे कुर्ला पहुंचेगी।

हार्बर लाइन (कुर्ला-पनवेल)

कुर्ला-वाशी विशेष- कुर्ला से 02.30 बजे प्रस्थान करेगी और 03.00 बजे वाशी पहुंचेगी। जबकि कुर्ला-पनवेल विशेष कुर्ला से 03.00 बजे प्रस्थान करेगी और 04.00 बजे पनवेल पहुंचेगी। वहीं, कुर्ला-वाशी विशेष कुर्ला से 04.00 बजे प्रस्थान करेगी और 04.35 बजे वाशी पहुंचेगी।

Published on: