30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में बेस्ट बस के पीछे लटककर युवक ने किया सफर, खतरनाक स्टंट का एक और वीडियो वायरल

Mumbai News: एक राहगीर ने युवक की जोखिम भरी यात्रा का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 1 Dec 2023, 6:38 PM IST

best_bus_viral_video.jpg

बेस्ट बस के पीछे लटककर युवक ने किया सफर

BEST Bus Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन हो या बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवा दोनों की पीक आवर्स में हालत जगजाहिर है। सुबह और शाम के समय लोकल ट्रेन और बेस्ट बस में बैठने के लिए सीट मिलना तो दूर चढ़ने और उतरने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। कभी-कभी भीड़ इतनी अधिक होती है कि यात्रियों में बहस हो जाती है और मारपीट की नौबत आ जाती है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो जान जोखिम में डालकर भी सफर करते हैं। ऐसी ही घटना का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो मुंबई के बांद्रा इलाके के कार्टर रोड (Carter Road) इलाके का बताया जा रहा है। जहां एक युवक को जब बेस्ट बस में चढ़ने की जगह नहीं मिली तो वह बस के पीछे लटक गया और इस तरह वह अपनी मंजिल तक गया। युवक की इस खतरनाक हरकत को देखकर लोग हैरान हैं। यह भी पढ़े-मुंबई लोकल ट्रेन में भीड़भाड़ के कारण हो रही अधिक दुर्घटनाएं? देखिए चौंकाने वाले आंकड़े

दरअसल, युवक बस के पीछे मौजूद एक छोटी सी धातु की चीज पर खड़ा हो गया और इस दौरान उसने बस के पीछे लगे शीशे के लॉक को पकड़ लिया। यह चौंकाने वाली घटना शहर के सार्वजनिक परिवहन के बेहतर होने के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

पता चला है कि युवक ने बांद्रा के कार्टर रोड से पीस हेवन बस स्टॉप तक ऐसे ही सफर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस में भारी भीड़ है और लोगों को उसमें घुसने तक की जगह नहीं है। हालांकि युवक बस के पीछे लटका दिख रहा है।

इस बीच किसी राहगीर ने युवक के जोखिम भरे सफर का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर डाल दिया। यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

इस साल की शुरुआत में इसी तरह का एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। वीडियो में दो युवक चलती बेस्ट बस के पीछे लटककर यात्रा करते दिखे थे। कथित तौर पर यह घटना भी मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई थी।