मुंबई

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

Raj Thackeray Statement: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने विधान परिषद चुनावों के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब तक विपक्षी दल की भूमिका से बाहर नहीं निकल पाई है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 6:49 PM IST
Raj Thackeray
राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, फोटो सोर्स- ANI

Raj Thackeray on PM Modi: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों पर पीएम मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवाल उठाए। ठाकरे ने कहा कि देश के पहले के किसी प्रधानमंत्री ने विधान परिषद के स्थानीय चुनावों के नतीजों पर इस तरह प्रतिक्रिया नहीं दी।

दरअसल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने कांग्रेस को मिली सीटों को लेकर सवाल किया था। राज ठाकरे ने इसी पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विधान परिषद की कुछ सीटों के चुनाव और उनके नतीजों पर प्रधानमंत्री का तुरंत प्रतिक्रिया देना हैरान करने वाला है।

'पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की'

बता दें कि राज ठाकरे ने कहा कि देश में अब तक कई प्रधानमंत्री हुए हैं, लेकिन उन्हें याद नहीं कि किसी ने विधान परिषद के चुनाव परिणामों पर इस तरह की टिप्पणी की हो। उन्होंने कहा कि अगर उस दौर में सोशल मीडिया नहीं भी था, तब भी अखबारों में इस तरह की प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन नतीजों पर इस तरह पोस्ट क्यों की? ठाकरे के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि बीजेपी अब तक विपक्षी दल की भूमिका से बाहर नहीं निकल पाई है।

'सत्ता में आने के बाद भी सोच बदलनी जरूरी'

राज ठाकरे ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की कार्यशैली पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सत्ता में आना या सत्ता में बने रहना ही काफी नहीं है, बल्कि सत्ता की सोच व्यक्ति के शरीर और मन में भी दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी तक विपक्ष की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है, जबकि कांग्रेस को भी अब तक यह समझ नहीं आया है कि एक विपक्षी दल की भूमिका किस तरह निभाई जानी चाहिए। हालांकि, ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस इस भूमिका को समझने लगी है।

Updated on:
3 Nov 2026, 6:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो

‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात