मुंबई

राज ठाकरे ईडी नोटिस मामला : ठाणे में मनसे कार्यकर्ता ने ईडी के विरोध में की आत्महत्या

राज ठाकरे ईडी नोटिस मामला : ठाणे में मनसे कार्यकर्ता ने ईडी के विरोध में की आत्महत्या  
less than 1 minute read
• •
Aug 21, 2019
राज ठाकरे ईडी नोटिश मामला : ठाणे में मनसे कार्यकर्ता ने ईडी के विरोध में की आत्महत्या
राज ठाकरे ईडी नोटिश मामला : ठाणे में मनसे कार्यकर्ता ने ईडी के विरोध में की आत्महत्या

मुंबई . मनसे प्रमुख राज ठाकरे को कोहिनूर मील मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने नोटिस भेजा है | इसको लेकर मनसे सैनिको में नाराजगी है | इस बिच राज ठाकरे के समर्थन में ठाणे में एक मनसे कार्यकर्ता ने आग लगाकर आत्महत्या कर लिया है | मामले में पुलिस ने एडीआर दर्ज कर जांच कर रही है |

जानकारी अनुसार आत्महत्या करने वाले युवक का नाम प्रवीण चौगुले है | ठाणे के विटावा में रहने वाला प्रवीण राज ठाकरे को ईडी नोटिश मिलने के बाद कई पोस्ट सोशल मिडिया पर लिखा था | इसके साथ ही दोस्तों को भी आत्महत्या करने की बात कही थी | इस पर उसके दोस्तों ने इस तरह का कदम नहीं उठाने का सलाह भी दिया था | लेकिन मंगलवार रात को प्रवीण ने खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली | इसके बाद से मनसे कार्यकर्ताओ ने दावा किया है की राज ठाकरे को नोटिस मिलने के कारण ईडी के नोटिश के विरोध में आत्महत्या किया है | लेकिन पुलिस ने अभी तक इस की पुष्टि नहीं की है | इस घटना के बाद मनसे जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया | अविनाश ने बताया की प्रवीण 85 प्रतिशत जला हुआ है जिसके कारण उसकी मौत हो गई है | उन्होंने बताया की दिन पर ईडी के खिलाफ बोलते हुए और सोशल मिडिया पर विरोध दर्शाने के बाद यह कदम उठाया है |

Updated on:
21 Aug 2019 12:34 pm
Published on:
21 Aug 2019 11:39 am
Also Read
View All
‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था अजमल कसाब’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’

‘आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया’, ‘द पैराडाइज’ स्टार राघव जुयाल ने एक्टर नानी के लिए लिखा इमोशनल नोट