मुंबई

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 50 फीसदी वोटिंग पूरी, कोई विधायक एम्बुलेंस तो कोई स्ट्रेचर पर मतदान करने पहुंचा

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए 50 फीसदी मतदान पूरा हो गया है। साथ ही भाजपा विधायक स्ट्रेचर पर मतदान करने पहुंची हैं। राज्य में छठी सीट के लिए बीजेपी और शिवसेना में टक्कर हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 11:23 AM IST
BJP-MLA
BJP MLA

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभ चुनाव की छह सीटों पर मतदान हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुरूआती डेढ़ घंटे में 50 फीसदी मतदान पूरा हो गया है। हालांकि शिवसेना और एमवीए की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसे चारों उम्मीदवार जीतेंगे। मतदान के बीच भाजपा विधायक मुक्ता तिलक स्टेचर पर वोट देने पहुंची हैं। जबकि बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप को स्पेशल एम्बुलेंस से लाया गया।

स्पेशल एम्बुलेंस से मतदान करने पहुंचे भाजपा विधायक
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में मतदान करने बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप को स्पेशल एम्बुलेंस से लाया गया। उनको कैंसर हुआ था और हाल ही में वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि भाजपा विधायक मुक्ता शैलेश तिलक राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने स्ट्रेचर पर विधानसभा पहुंची। महाराष्ट्र में 50 फीसदी वोटिंग शुरुआती 1.5 घंटे में ही पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार 143 विधायकों ने वोट कर दिया है। बीजेपी के 60, कांग्रेस के 20 विधायकों का समावेश है।

संजय राउत ने कहा कि मैं चौथी बार चुनाव लड़ने जा रहा हूं। उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी के 4 उम्मीदवार चुनाव में है। हमारे पास पूरे आंकड़ें(169) हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि भाजपा के दिल को चोट ना लगे। हमारी मजबूत सरकार है और पूरा समर्थन हमारे पास है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महा विकास अघाड़ी के चारो उम्मीदवार चुन के आएंगे। जितना BJP ने कांटे बोए हैं...बबुल में आम तो नहीं आएंगे। BJP की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि AIMIM के विधायक अगर खुद वोट देना चाहते हैं तो हम इसका स्वागत करेंगे। वे बोले कि भाजपा ने ED को पकड़ कर रखा है, ED कोर्ट में बोलती कि इन्हें वोट का अधिकार नहीं है इस बात से समझ में आता है भाजपा का ED पर कितना प्रेशर है।

Updated on:
10 Jun 2022, 11:23 AM IST
Published on: