1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच संजय राउत ने उठाया नवाब मलिक-अनिल देशमुख का मामला, बोले-दबाब में काम कर रही है केंद्रीय एजेंसी

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव की छह सीटों के लिए मतदान जारी है। इन सब के बीच सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। संजय राउत ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख को का मामला उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 10 Jun 2022, 10:47 AM IST

 Raut family

Raut family

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए मतदान जारी है। छह सीटों पर सात उम्मीदवारों के उतरने से लड़ाई रोमांचक हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) ने शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करने की घोषणा की है। इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख को वोटिंग की इजाजत न मिलने का मामला उठाया है। राउत ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी दबाब में काम कर रही है।

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की इजाजत न मिलने पर संजय राउत ने कहा कि नवाब मलिक और अनिल देशमुख को संविधान ने अधिकार दिया है कि वो विधानसभा में अपना वोट दें। अभी वे दोषी साबित नहीं हुए हैं, मामला चल रहा है फिर भी अगर उनको रोका गया है तो इसका मतलब है कि किस दबाव में केंद्रीय एजेंसी काम कर रही है। दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (MVA) को संख्या और ताकत मिली है। महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। AIMIM और SP हमेशा हमारे साथ रहे हैं। आज सब कुछ स्पष्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें-वोट नहीं डाल पाएंगे मलिक व देशमुख, कोर्ट ने खारिज की याचिका

गौर हो कि AIMIM ने महा विकास अघाड़ी को वोट देने का ऐलान किया है। हालांकि वे कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे। औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर मतदान से पहले पार्टी के फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने भाजपा को हारने के लिए राज्यसभा में महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार को मतदान करने का निर्णय लिया है। वे बोले कि हमारे दोनों विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देंगे।

इम्तियाज जलील ने कहा कि हमारी पार्टी ने महा विकास अघाड़ी को मदद करने का फैसला लिया, हमने सोचा इन वोटों से हम लाखों लोगों को फायदा पहुंचा सकते हैं। लेकिन हमारी कुछ शर्तें थी और वो ये कि हमारे जो विधायक हैं उनके विधान सभा क्षेत्र का विकास किया जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़