
Rajya Sabha Election : भाजपा ने सिरोया को भी दिया टिकट
मुंबई. महाराष्ट्र Maharashtra में राज्यसभा की छह सीटों के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान से पहले सत्ताधारी महाविकास आघाडी (एमवीए) को जोर का झटका लगा है। अलग-अलग मनी लांड्रिंग मामलों में गिरफ्तार राज्य के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक Nawab Malik और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख Anil Deshmukh वोट नहीं डाल पाएंगे। मताधिकार के इस्तेमाल से जुड़ी दोनों नेताओं की अर्जी विशेष अदालत court ने गुरुवार को खारिज कर दी। दोनों की अर्जी पर सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई थी। अदालत ने फैसला आज सुनाया। जन प्रतिनिधित्व कानून का हवाला देते हुए एनसीपी नेताओं ने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए एक दिन की अस्थायी जमानत का अनुरोध किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसका विरोध किया था। ईडी के वकील ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत कैदियों का कोइ मताधिकार नहीं होता है। मलिक और देशमुख न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
राज्यसभा की छह रिक्त सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायकों की संख्या के आधार पर सत्ताघारी एनवीए में शामिल शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस के एक-एक और भाजपा के दो प्रत्याशियों की जीत तय है। छठीं सीट के लिए भाजपा के धनंजय महाडीक और शिवसेना के संजय पवार के बीच मुकाबला है। हार-जीत के लिए एक-एक वोट कीमती है। पवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए शिवसेना और एनसीपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं, सरकारी उपेक्षा से नाराज विधायकों को साधने की कोशिश भाजपा कर रही है। ऐसे में दो-तीन एमएलए वाले छोटे दलों व निर्दलीय विधायकों की चांदी हो गई है।
जो हमारी सुनेगा, उसे देंगे वोट
एमवीए सरकार को समर्थन दे रही बहुजन विकास आघाडी के मुखिया हितेंद्र ठाकुर ने आद कहा कि हमारी कुछ मांगे हैं। जो हमारी सुनेगा, अधूरी मांगे पूरी करने का भरोसा देगा, उसे ही वोट देंगे। हमने अभी कोई फैसला नहीं किया है। एमवीए के साथ जरूर हैं, मगर भाजपा हमारे लिए अछूत नहीं है। सभी दलों के नेता संपर्क में हैं। बहुजन विकास आघाडी के तीन विधायक हैं।
मान गई सपा
एनसीपी मुखिया शरद पवार छोटे दलों को साध रहे हैं। सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी को शिवसेना प्रत्याशी के समर्थन के लिए पवार ने मना लिया है। आजमी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में नाराजगी जताई थी। इसके बाद उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ आजमी की बैठक हुई। इसके बाद दो विधायकों वाली सपा पवार को वोट देने के लिए तैयार हो गई। सूत्रों के अनुसार एनसीपी के वरिष्ठ नेता एआइएमआइएम से भी संपर्क में हैं। एआइएमआइएम के दो विधायक हैं।
Updated on:
9 Jun 2022, 6:21 PM IST
Published on:
9 Jun 2022, 6:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.