मुंबई

‘बागी अभी भी दिल से शिवसेना के साथ हैं’- उद्धव ठाकरे की फिर इमोशनल अपील; सुप्रिया सुले बोलीं- बातचीत से निकलेगा हल

शिवसेना सुप्रीमो और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपने बागी विधायकों से एक बार फिर भावुक अपील की है। उन्होंने गुवाहाटी में मौजूद पार्टी विधायकों से कहा कि आप में से कई लोग हमारे संपर्क में हैं, आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं, कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया और अपनी भावनाएं बताई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2022, 4:54 PM IST
uddhav_thackeray on BJP.jpg
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

Maharashtra Political Crisis News: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपने बागी विधायकों से एक बार फिर भावुक अपील की है। उद्धव ने गुवाहाटी में डेरा डाले हुए एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले बागी विधायकों के खेमे से मुंबई लौटने और उनसे बात करने का आग्रह किया।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बयान में कहा "अभी बहुत देर नहीं हुई है। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप वापस आएं और मेरे साथ बैठें और शिवसैनिकों और जनता के बीच आपके कदम से निर्मित भ्रम को दूर करें।“ उन्होंने पार्टी विधायकों से चर्चा करने की अपील की और कहा कि आप में से कई लोग हमारे संपर्क में हैं, आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं, कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया और अपनी भावनाएं बताई। यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: फडणवीस सीएम, शिंदे होंगे डिप्टी सीएम, ये 6 बागी भी बनेंगे कैबिनेट मंत्री! बीजेपी ने बनाया सरकार बनाने का यह फॉर्मूला?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा “पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे विधायकों को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और अगर आप आगे आकर बोलेंगे तो हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।”

उद्धव ठाकरे की इस अपील के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा “उनका (एकनाथ शिंदे) प्रस्ताव जो भी हो। आज उद्धव ठाकरे ने जो अपील की है वो एक बड़े भाई की तरह की है। जो भी समस्या है घर में होनी चाहिए, अगर वो आकर उद्धव जी से बात कर सकें तो समाधान निकल सकता है। बात होना जरूरी है।“

उद्धव ठाकरे का बयान तब आया जब शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुवाहाटी में उनके साथ 50 विधायक है, वे सभी अपनी मर्जी से और हिंदुत्व के लिए उनके साथ आए हैं। इस दौरान शिंदे ने कहा कि वह सभी विधायकों के साथ जल्द ही मुंबई लौट आएंगे। शिंदे ने कहा, "जल्द ही मुंबई लौटूंगा। 50 विधायक गुवाहाटी में मेरे साथ हैं, वे अपनी मर्जी से और हिंदुत्व के लिए आए हैं। मेरे समूह के उन विधायकों के नाम बताएं जो आपके संपर्क में हैं।"

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप