वहीँ, बीजेपी के गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, प्रसाद लाड, मांडा म्हात्रे, प्रवीण दारेकर, आशीष शेलार को बीजेपी कोटे से कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि शिंदे खेमे से संदीपन बुमारे, दीपक केसरकर, दादाजी भूसे, गुलाबराव पाटिल, शंभूराजे देसाई, उदय सामंत को कैबिनेट मंत्री का पोर्टफोलियो मिल सकता है। बताया जा रहा है कि उद्धव सरकार में मंत्री रहे सभी बागी विधायक अपने पहले वाले मंत्रालय को लेने के पक्ष में है।