मुंबई

दीया मिर्जा पर भड़कीं मुंबई की मेयर रितु तावड़े, बोलीं- अभिनेत्री का एजेंडा हिंदुत्व विरोधी, किया ब्लैकलिस्ट

Dia Mirza Diwali Video: मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने अभिनेत्री दीया मिर्जा को हिंदुत्व विरोधी बताया है। हालांकि बीएमसी ने मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो हटा दिया। इस पर अभिनेत्री ने नाराजगी जताई है।
3 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 4:41 PM IST
Dia Mirza diwali video row
अभिनेत्री दीया मिर्जा और मुंबई की मेयर रितु तावड़े (Photo: ANI/IANS)

Dia Mirza Controversy: अभिनेत्री दीया मिर्जा के प्रदूषण मुक्त दिवाली अभियान वाले वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता चला जा रहा है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति के बाद बीएमसी ने दीया मिर्जा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया था। अब मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने भी अभिनेत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दीया मिर्जा को हिंदुत्व विरोधी बताते हुए कहा कि उन्हें बीएमसी के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा।

भाजपा नेता रितु तावड़े के इस बयान के बाद मुंबई में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। उन्होंने दीया मिर्जा के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि अभिनेत्री लगातार हिंदुत्व के खिलाफ बोलती रही हैं। उन्होंने नर्मदा परियोजना और समान नागरिक संहिता (UCC) तक का विरोध किया है। उनसे दिवाली मनाने का तरीका सिखाने की जरूरत नहीं है।

'दिवाली कैसे मनाएं, यह दीया मिर्जा से सीखने की जरूरत नहीं'

दीया मिर्जा के वीडियो पर विवाद को लेकर मीडिया से बातचीत में मेयर रितु तावड़े ने कहा कि अगर अभिनेत्री की पूरी प्रोफाइल देखी जाए तो उन्होंने नर्मदा परियोजना और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध किया है। उन्होंने पर्यावरण संकट से निपटने के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर भी आपत्ति जताई है। दीया मिर्जा का विरोध लगातार हिंदुत्व के खिलाफ रहा है।

रितु तावड़े ने कहा कि हिंदुओं को दिवाली कैसे मनानी चाहिए, यह बताने के लिए दीया मिर्जा की जरूरत नहीं है। हमें अपनी परंपराओं और संस्कृति की अच्छी समझ है। उन्होंने अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने चुनिंदा एजेंडे पर ध्यान देना चाहिए।

'बीएमसी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं मिलेगी जगह'

मेयर रितु तावड़े ने दीया मिर्जा को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें बीएमसी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, उनका वीडियो भी बीएमसी के आधिकारिक पोर्टल पर नहीं दिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ''हम उन्हें किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं करेंगे। निश्चित रूप से बीएमसी के आधिकारिक पोर्टल पर भी उन्हें जगह नहीं मिलेगी।''

तावड़े ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रोल करने वाली अभिनेत्री को बीएमसी के किसी अन्य कार्यक्रम में भी शामिल नहीं किया जा सकता। मेयर और भाजपा का प्रतिनिधित्व करने के नाते उनका रुख स्पष्ट है। हिंदुत्व का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बीएमसी के आधिकारिक मंच पर जगह नहीं दी जाएगी।

'मुंबई सभी धर्मों और समुदायों का शहर'

मेयर ने कहा कि मुंबई ऐसा शहर है, जहां सभी जातियों, धर्मों और संप्रदायों के लोग रहते हैं। वह सभी के लिए काम करती हैं। हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि उनका एजेंडा हिंदुत्व पर आधारित है। अगर कोई भी व्यक्ति हिंदुत्व के खिलाफ बोलेगा तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा, फिर चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय से संबंधित क्यों न हो।

दरअसल, मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बीएमसी ने दिवाली के अवसर पर पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया था। इसमें बॉलीवुड और मराठी फिल्म जगत के कलाकारों के साथ क्रिकेटरों को भी शामिल किया गया था।

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी इस अभियान के तहत एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने लोगों से पटाखे नहीं फोड़ने और वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की थी। हालांकि, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि मुंबईकरों को दिवाली कैसे मनानी चाहिए, इसका पाठ दीया मिर्जा से सीखने की जरूरत नहीं है। इसके कुछ ही समय बाद बीएमसी ने अभिनेत्री का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया।

खास बात यह है कि अभियान में शामिल माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे सहित अन्य हस्तियों के वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद रहे।

दीया मिर्जा ने क्या कहा?

वीडियो हटाए जाने के बाद अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि उन्होंने यह वीडियो जनजागरूकता के उद्देश्य से बनाया था और इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया था। उन्होंने कहा था कि वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। प्रदूषण कम करने की दिशा में किया गया हर प्रयास बेहतर पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है।

Updated on:
2 Nov 2026, 4:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IndiGo फ्लाइट में बिना पूछे सुचित्रा पिल्लई की बदली गई सीट, एक्ट्रेस ने मांगा जवाब, ‘मुझे कारण बताओ’

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

SIR के विरोध में प्रदर्शन करना अभिनेता इमरान खान को पड़ा भारी, हाईकोर्ट की फटकार के बाद मांगी बिना शर्त माफी

IMD Alert: महाराष्ट्र में अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मुंबई-पुणे समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

दीया मिर्जा के दिवाली कैंपेन पर छिड़ी सियासी बहस, मुंबई की मेयर बोलीं- ‘हिंदुत्व के खिलाफ बोलने वालों को देंगे जवाब’