मुंबई

23 मुस्लिम, 2 यादव… मुंबई फतह करने के लिए सपा की खास रणनीति, BMC चुनाव में उतारे ये 30 प्रत्याशी

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन के अकेले ही बीएमसी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी मुंबई के ज्यादातर वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2025, 6:07 PM IST
BMC Election Akhilesh Yadav Abu Azmi
अबू आजमी और अखिलेश यादव (Photo: IANS)

BMC Election 2026: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में सपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है, जिससे कई वार्डों में चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है। पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

30 उम्मीदवारों के नाम तय-

सपा ने रविवार को 9 नए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी थी। अब तक समाजवादी पार्टी कुल 30 सीटों पर अपने पत्ते खोल चुकी है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के निर्देशानुसार जल्द ही अन्य वार्डों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

सपा की 150 सीटों पर नजर-

समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में इस बार कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने साफ कहा है कि वह विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) या किसी अन्य दल के साथ निकाय चुनावों में गठबंधन करने के बजाय स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। सपा मुंबई के लगभग 150 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

पहली सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम-

दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम-

अल्पसंख्यक और उत्तर भारतीय वोट बैंक पर फोकस-

अबू आजमी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मुंबई के उन सभी वार्डों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी, जहां उसका जनाधार मजबूत है। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) की कुल 227 वार्डों (सीटों) के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और वोटों की गिनती 16 जनवरी की जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सपा का किसी गठबंधन के बिना मैदान में उतरना मुंबई की सियासत में मुस्लिम और उत्तर भारतीय मतदाताओं के समीकरण को नया मोड़ दे सकता है। पार्टी की रणनीति खास तौर पर उन इलाकों पर केंद्रित है, जहां उसका परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाला अल्पसंख्यक समुदाय निर्णायक भूमिका निभाता है। यही वजह है कि अब तक घोषित 30 उम्मीदवारों की सूची में 23 मुस्लिम प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय चेहरे शामिल किए गए हैं।

Updated on:
28 Dec 2025, 6:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी