मुंबई

Sena vs Sena: उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ताओं पर किया हमला, कपड़े फाड़े!

Eknath Shinde Vs Uddhav Thackeray : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

2 min read
Nov 13, 2024

Maharashtra Assembly Election 2024 :महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक लड़ाई हिंसक होती दिख रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने उनकी महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया। यह घटना मुंबई के जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र की बताई जा रही है। कथित तौर पर उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट की महिलाओं कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फाड़ दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात में जोगेश्वरी मातोश्री क्लब में शिवसेना के दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

शिवसेना (एकनाथ शिंदे) नेता शीतल म्हात्रे (Sheetal Mhatre) ने आरोप लगाया कि देर रात शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उनके कपड़े फाड़ दिए।

शीतल म्हात्रे ने पत्रकारों से कहा, "उद्धव गुट के जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया, उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की, उनके कपड़े फाड़ दिए... उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता की कार पर हमला किया और उसका पीछा करते हुए उसके घर तक गए।"

म्हात्रे ने आगे कहा, "उनमें से कुछ अपराधी थे, कुछ पर हाफ मर्डर के आरोप है। उन्हें पता हैं कि वे चुनाव हारने वाले हैं, और वे डर का माहौल बनाने और महाराष्ट्र में चल रही शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।"

शिवसेना नेता ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दी है और उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

म्हात्रे ने कहा, "हम ऐसा नहीं होने देंगे, शिंदे साहब से बात की है और अब उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी... हर चीज को नियंत्रण में लेने का काम शुरू हो गया है।"

उन्होंने सवाल किया, "मैं उद्धव जी से पूछना चाहती हूं कि आपके लोग क्या कर रहे हैं? मैं आदित्य ठाकरे और रश्मि ठाकरे से पूछना चाहती हूं कि आप क्या कर रहे हैं? आपके लोग महाराष्ट्र की महिलाओं पर इस तरह हमला कर रहे हैं।"

Also Read
View All

अगली खबर