मुंबई

BJP के बाद शिवसेना ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वो तो टूरिस्ट MP हैं, सिर्फ चुनाव के लिए भारत आते हैं

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच खुली बहस की चुनौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के बाद अब शिवसेना ने भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 1:33 PM IST
Shiv Sena target on Rahul Gandhi
लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Photo: ANI/File)

Rahul Gandhi debate challenge PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए (NDA) का हमला तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा राहुल गांधी को कांग्रेस की सीटें बढ़ाने के लिए दी गई सात सलाहों के बाद, अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘टूरिस्ट सांसद’ करार दिया है। साथ ही कहा कि इस तरह की राजनीति अब नहीं चलेगी।

24 घंटे जनता के बीच रहना ही असली राजनीति- शिवसेना का तंज

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान का समर्थन करते हुए कहा, "किरेन रिजिजू ने बिल्कुल सही सलाह दी है। राहुल गांधी एक टूरिस्ट सांसद (Tourist MP) की तरह हैं जो ज्यादातर समय विदेश यात्राओं और छुट्टियों पर बिताते हैं। वे केवल चुनावों के समय ही भारत में नजर आते हैं। इस तरह राजनीति नहीं की जा सकती। आज की राजनीति प्रदर्शन पर आधारित है, जिसका मतलब है 24 घंटे जनता के बीच रहना और उनकी सेवा करना। जब आप जनता को समझे ही नहीं, भारत को समझे ही नहीं, तो आप क्या राजनीति करेंगे। इसलिए, सलाह को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें और अपने आप में बदलाव लाएं।“

इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी लोकसभा में अपने सांसदों की संख्या बढ़ाना चाहती है, तो राहुल गांधी को सात बातों का पालन करना चाहिए।

बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रिजिजू ने राहुल गांधी को कई राजनीतिक सलाह दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चुनावी सफलता के लिए राहुल गांधी को अपने काम करने के तरीके और राजनीतिक व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को भारत में ज्यादा समय बिताने और गुप्त विदेशी छुट्टियों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने राहुल गांधी को भारतीय परंपरा के अनुसार वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने, देश-विरोधी तत्वों से दूरी बनाने और बीजेपी, आरएसएस व पीएम मोदी के प्रति नफरत छोड़कर उन्हें दुश्मन के बजाय केवल राजनीतिक विरोधी मानने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को संसद को गंभीरता से लेने, भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का आदर करने तथा कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति खत्म कर उसे एक लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में चलाने का सुझाव दिया है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी थी खुली बहस की चुनौती

दरअसल, बुधवार को राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच पर खुली बहस करने की चुनौती दी थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पांच मिनट में साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री 'देशद्रोही' हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी एनडीए के नेताओं ने उनके खिलाफ अपने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं।

Updated on:
5 Nov 2026, 1:33 PM IST
Published on: