मुंबई

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना ठाकरे गुट ने जारी की 17 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, मुंबई से 4 उम्मीदवारों का ऐलान

Shiv Sena UBT Canditates: शिवसेना ठाकरे गुट ने राज्य भर से 16 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है।

2 min read
Mar 27, 2024

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने बुधवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। शिवसेना (यूबीटी) राज्य की 48 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर दे रही है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट में कहा, ''शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश से शिवसेना के 17 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची घोषित की जा रही है। मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई की उम्मीदवारी की घोषणा की जा रही है।" यह भी पढ़े-Lok Sabha Elections 2024: सीट एक दावेदार तीन… महाराष्ट्र की 2 सीटें बनीं BJP के लिए सिरदर्द, मंथन जारी


लोकसभा के मैदान में उतरे उद्धव के ये धुरंधर (Shiv Sena UBT Canditate List)

मुंबई दक्षिण मध्य - अनिल देसाई

मुंबई-उत्तरपूर्व- संजय दिना पाटील

मुंबई-दक्षिण - अरविंद सावंत

मुंबई-उत्तरपश्चिम - अमोल कीर्तिकर

परभणी - संजय जाधव

ठाणे- राजन विचारे

बुलढाना - नरेंद्र खेडेकर

यवतमाल-वाशिम- संजय देशमुख

मावल- संजोग वाघेरे-पाटील

सांगली- चंद्रहार पाटील

हिंगोली- नागेश पाटील आष्टीकर

छत्रपती संभाजीनगर - चंद्रकांत खैरे

धाराशिव- ओमराजे निंबालकर

शिर्डी- भाऊसाहेबर वाघचौरे

नाशिक- राजाभाई वाजे

रायगड- अनंत गीते

सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी- विनायक राऊत

उद्धव गुट की अभी भी चार से पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर की अलग भूमिका के चलते इन सीटों पर फैसला टाला गया है। वहीँ, ठाकरे गुट ने अभी तक कल्याण की सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

कल्याण में सत्ताधरी महायुति गठबंधन से सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे की उम्मीदवारी लगभग तय है। कहा जा रहा है कि श्रीकांत शिंदे के खिलाफ केदार दिघे को ठाकरे खेमा उम्मीदवार बनाएगा। लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए यह देखना अहम होगा कि कल्याण में ठाकरे से शिंदे को कौन चुनौती देगा।


महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 4 जून को होगी। मुंबई में 20 मई को वोटिंग होगी। यह भी पढ़े-चुनाव आयोग को झटका! कोर्ट ने रद्द किया अकोला विधानसभा उपचुनाव, ‘पैसों की बर्बादी’ माना

Also Read
View All