मुंबई

hospital बिल्लियों से बच्चे की जान को खतरा, रात भर पहरा दे रहीं नवप्रसूता

बदहाल: सायन अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में जमीन पर सोने को मजबूर जच्चा-बच्चाडिलीवरी वार्ड में खुलेआम घूमती हैं बिल्लियां

2 min read
Feb 03, 2020
hospital बिल्लियों से बच्चे की जान को खतरा, रात भर पहरा दे रहीं नवप्रसूता

नागमणि पांडेय

मुंबई. सायन स्थित बीएमसी ( BMC ) के लोकमान्य तिलक अस्पतालअर्थात सायन अस्पताल ( sion hospital ) के प्रसूति वॉर्ड में जच्चा-बच्चा जमीन पर बिल्लियों के साथ सोने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रशासन को तनिक भी चिंता नहीं कि जमीन पर सोने से नवजात शिशुओं की जान को खतरा है। अस्पताल के प्रसूति वॉर्ड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला जमीन पर एक बेड डाल कर सो रही रही है तो कुछ महिलाएं नीचे बैठी हैं। इन सबके बीच एक बिल्ली भी चारों तरफ घूम रही है।
नाम न छापने की शर्त पर वॉर्ड में भर्ती एक महिला के पति ने बताया कि यहां कई दिनों से बिल्लियां घूम रही रही हैं। इतना ही नहीं बेड के आसपास गंदगी भी देख सकते हैं। नवजात शिशुओं को बिल्लियों से बचाने के लिए अक्सर नवप्रसूताएं रात भर सोती नहीं बल्कि पहरा देती हैं।

जमीन पर सोना मजबूरी

अस्पताल के डिलीवरी वार्ड का जायजा लिया। पता चला कि 13 नंबर वार्ड में नव प्रसूता महिलाएं जमीन पर सुलाई गई हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि अस्पताल में बेड की कमी है। इसलिए जमीन पर सोना महिलाओं की मजबूरी है। ङ्क्षचताजनक यह कि डिलीवरी वार्ड में बिल्लियां खुले आम घूमती दिखाई देती हैं।

बेड की कमी

अस्पताल के डीन डॉ. मोहन जोशी ने फोन पर बताया कि अस्पताल में बेड की संख्या कम है। दूसरी तरफ यहां डिलीवरी के लिए ज्यादा महिलाएं आती हैं। जो महिलाएं पहले से भर्ती हैं, उन्हें निकाल नहीं सकते। बेड खाली नहीं होने के चलते जमीन पर महिलाओं का बिस्तर लगाया जाता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को अलग बेड डाल क र शिफ्ट किया जाता है।

Published on:
03 Feb 2020 03:56 pm
Also Read
View All