मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और सालाना आधार पर सबसे ज्यादा कर यहीं से जमा होता है। मगर महानगर की बुनियादी सुविधाएं दम तोड़ चुकी हैं, जिनमें सुधार के लिए वांछित प्रयास नहीं हुए हैं। महानगर की धडक़न कही जानेवाली लोकल ट्रेन सेवा संचालन नेटवर्क पर दर्जन भर से अधिक जर्जर एफओबी हैं, जहां कभी भी हादसा हो सकता है। सेंट्रल रेलवे के नेटवर्क पर 191 एफओबी हैं, जिनमें से 178 का ऑडिट हुआ है। इनमें से 146 बिल्कुल पुल तो ठीक हैं जबकि बाकी 32 असुरक्षित घोषित पुलों में मुंब्रा एफओबी तोड़ा गया है। बाकी पर रिपेयरिंग का काम चालू है। वेस्टर्न रेलवे में 115 एफओबी हैं, जिनमें से आठ जर्जर एफओबी तोड़े गए हैं। इनमें से चार एफओबी तैयार हो गए हैं और बाकी चार को बनाने का काम चल रहा है।