मुंबई

महाराष्ट्र:​​​​​राजस्व मंत्री ने किया दावा,कुछ लोगों ने पंढरपुर यात्रा में सांप छोड़ने के लिए रचा था षडयंत्र

बता दें कि इस समय राज्य में मराठा समुदाय को आरक्षण देने का मुद्या बहुत गरमाया हुआ है...
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 8:48 PM IST
राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील
राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील

(मुंबई): महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर जहां मराठा समुदाय और मराठा क्रान्ति मोर्चा के लोग नाराज हैं वहीं राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने मराठाओं के पंढरपुर यात्रा को लेकर अपने बयान से मामले को और गरमा दिया है। पाटिल ने दावा किया है कि पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के बीच आतंक पैदा करने के मकसद से यात्रा के बीच सांप छोड़ने का षडयंत्र था। बड़े नेताओं की यात्रा के दौरान वारकरियों के बीच सांप का भ्रम फैलाकर भगदड़ मचाने की बड़ी रणनीति थी। उन्‍होंने यह दावा भी किया है कि पंढरपुर यात्रा में नुकसान पहुंचाने के लिए बड़े नेताओं को किए गए मैसेज भी उनके हाथ लगे हैं।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सरकार मराठा आरक्षण को लेकर सकारात्मक कदम उठा रही है। हमने पिछड़ा वर्ग आयोग के तहत नया कानून भी बनाया। जबकि पिछली सरकारों ने मराठा आरक्षण को लेकर सिर्फ अध्यादेश ही निकाला था। फिलहाल ये मामला न्यायालय में है और सरकार भी मराठा आरक्षण के कानूनी मुद्दों का अध्ययन कर रही है। पाटिल ने दावा किया है कि निश्चित ही मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाएगा और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

मराठाओं ने सरकार को दी चेतावनी

बता दें कि इस समय राज्य में मराठा समुदाय को आरक्षण देने का मुद्या बहुत गरमाया हुआ है। मराठाओं की ओर से सरकारी नौकरी और अन्य सेवाओं में आरक्षण देने की मांग की जा रही है। इस और सरकार के रूख के चलते मराठा समुदाय के लोग सीएम फड़नवीस से काफी नाराज चल रहे है। इसी के चलते उन्होंने सीएम के इस्तीफे की मांग भी रखी है। हालांकि सरकार के अंदरखाने से यह बात बाहर आ रही है कि सरकार इस मुद्ये पर विचार कर रही है और समस्या का समाधान करने के लिए प्रयासरत है। पर मराठा इस बात से संतुष्ठ नहीं है वह अपनी मांग को लेकर तटस्थ है। इधर मराठा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा ने मांग पूरी न होने पर आगामी 1 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी भी सरकार को दे डाली है।

Published on: