मुंडे ने कहा था कि इस बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी संपर्क किया, जिसके बाद मुंडे के बयान को व्यापक रूप देते हुए शिवसेना ने कहा कि फडणवीस ऐसा क्यों नहीं करते। इसपर शिवसेना ने कहा, 'मोदी अधिकांश समय दिल्ली से बाहर रहते हैं.. उनकी देश व राज्यों की समस्याओं में कोई दिलचस्पी नहीं है..अधिकांश समय वह विदेशों में रहते हैं। इसलिए फडणवीस सोच रहे होंगे कि अगर वह दिल्ली भी जाते हैं तो वहां किससे मदद मांगेंगे।'