
Modi Humshakl
लखनऊ. पीएम मोदी आज लखनऊ में आने वाले हैं, लेकिन राजधानी वासियों को उससे पहले ही उन्होंने दर्शन दे दिेए। लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास पीएम मोदी देखे गए। दरअसल सच बात ये है कि जिन्हें देखा गया वो खुद पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके जैसे दिखने वाले उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक थे। अभिनंदन पाठक को देखकर कई लोग धोखा खा गए और उनको पीएम मोदी समझ बैठे। लेकिन करीब आने पर लोगों को ये समझने में ज्यादा देर नहीं लगी कि वो पीएम मोदी के हमशक्ल हैं। पाठक पीएम मोदी के इतने बड़े फैन हैं कि उनके आने से पहले वे उनके प्रचार प्रसार में जुट गए। यहीं नहीं उन्होंने लोगों को चाय भी पिलाई।
पीएम मोदी के जैसे दिखते हैं अभिनंदन-
पहले भी अलग-अलग चुनावों व बड़े कार्यक्रमों के दौरान पीएम मोदी के हमशक्ल सामने आए हैैं, जो उनके व भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार करते दिखे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास पीएम मोदी के हमशक्ल को देखा गया। पीएम मोदी जैसे दिखने वाले अभिनंदन पाठक भारतीय नमो सेवा दल के अध्यक्ष भी हैं।पाठक ने पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित होकर लोगों में चाय पिलाई औ इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए उनका दल प्रचार प्रसार करेगा।
आज लखनऊ आएंगे पीएम मोदी:
पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। पीएम मोदी का ये दौरा बेहद ख़ास है, क्योंकि इस दौरान वो न केवल कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे बल्कि इसके साथ ही यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में भी शिरकत करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं। वहीं दो दिनों तक कई रूट डायवर्ट भी किए हैं।
Updated on:
28 Jul 2018, 6:25 PM IST
Published on:
28 Jul 2018, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.