
पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर आ रहे लखनऊ, यूपी को देंगे 60 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को लखनऊ दौरे पर दो दिन के लिए आ रहे हैं और लखनऊ में वह दो दिनों तक रहेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाओं की सौगात तोहफे के रूप में दे सकते हैं। वह शनिवार और रविवार को लखनऊ दौरे के दौरान ग्राम्य विकास विभाग के अनेक कार्यक्रमों तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में भी भाग लेंगे। इसके साथ ही बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आने से उत्तर प्रदेश की सक्रियता काफी हद तक बढ़ गई है।
ट्रांसफॉर्मिंग अरबन लैंडस्केप कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचकर शनिवार की शाम को ट्रांसफॉर्मिंग अरबन लैंडस्केप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे। आज शनिवार को पीएम मोदी लखनऊ में अमृत योजना के तहत स्मार्ट सिटी योजना की 26 और प्रधानमंत्री आवास योजना की 11 परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी देकर सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही बताया गया कि पीएम मोदी 5 जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फेश टू फेश बात भी करेंगे।
यूपी को 60 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर विकास विभाग की एक प्रदर्शनी में शामिल होकर उसका का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा वह हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कुल 35 लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फीडबैक लेंगे। प्रधानमंत्री रविवार की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को भी सम्बोधित करेंगे जिसके लिए अभी से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में के दौरान उत्तर प्रदेश के लोगों को करीब 3897 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात तोहफे के रूप में देंगे।
ये भी लखनऊ आ रहे कार्यक्रम में शामिल होने
बताया जा रहा है कि लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पेटीएम, गेल, एचपीसीएल, टीसीएस, बी.एल. एग्रो, कनोडिया ग्रुप, एसीसी सीमेंट, मेट्रो कैश एण्ड कैरी, पीटीसी इंडस्ट्रीज, गोल्डी मसाले, डीसीएम श्रीराम समेत विभिन्न समूहों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए भाग लेने लखनऊ आ रहे हैं।
Updated on:
28 Jul 2018 12:57 pm
Published on:
28 Jul 2018 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
