मुंबई

मुंबई में नेवी जवान की राइफल लेकर संदिग्ध फरार, 40 जिंदा कारतूस भी चुराए, सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर

Mumbai News: नौसेना ने इस मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है। एनआईए समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:44 AM IST
Navy jawan in Mumbai
AI Image

मुंबई में नेवी क्षेत्र से राइफल और कारतूस गायब होने की घटना सामने आई है। इंडियन नेवी के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला 6 सितंबर की रात को सामने आया। नौसेना के आवासीय इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक जूनियर नाविक से संदिग्ध उसकी इंसास राइफल (INSAS Rifle) और गोला-बारूद लेकर गायब हो गया। आरोपी नौसेना की ही वर्दी में था।

जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिया शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जूनियर नाविक के पास पहुंचा और खुद को अगली पाली का जवान बताते हुए गार्ड ड्यूटी संभालने की बात कही। उस पर भरोसा करते हुए गार्ड ने अपनी सर्विस राइफल और मैगजीन उसे सौंप दी और वहां से चले गया। इसके बाद आरोपी शख्स राइफल और कारतूस के साथ वहां से गायब हो गया।

घटना सामने आते ही नेवी और मुंबई पुलिस ने मिलकर इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन संदिग्ध का कोई सुराग नहीं मिला। इस पूरे मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की पड़ताल कर रही हैं।

मुंबई पुलिस ने बताया कि नेवी अधिकारी की शिकायत पर कफ परेड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस संगीन मामले को सुलझाने में जुटी हुई हैं।

कैसे हुई पूरी घटना?

नौसेना की वर्दी पहने एक अज्ञात व्यक्ति पिछले शनिवार को कोलाबा स्थित नेवी नगर में घुस गया, जो नौसेना का आवासीय इलाका है और जहां बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित है। उसने ड्यूटी पर तैनात एक जूनियर नाविक को यह विश्वास दिलाया कि उसे उसकी जगह ड्यूटी संभालने के लिए भेजा गया है। इसके बाद वह शख्स एक इंसास राइफल और दो मैगजीन, जिनमें 40 जिंदा कारतूस भरे थे, लेकर फरार हो गया।

कफ परेड पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज किया है और जांच में एनआईए (NIA) व एटीएस (ATS) समेत कई एजेंसियां शामिल हो गई हैं। नौसेना ने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर गायब हथियारों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दिया गया है।

Updated on:
9 Sep 2025, 10:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दाऊद के भाई के जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश, ED ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई FIR

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत