मुंबई

Rinku Singh: स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से खतरा! 5 करोड़ की फिरौती मांगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rinku Singh Threat: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि अंडरवर्ल्ड गिरोह ‘डी कंपनी’ ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 12:50 PM IST
Rinku Singh threat from Dawood Ibrahim gang
रिंकू सिंह को दाऊद इब्राहिम गिरोह से खतरा!

भारतीय क्रिकेट जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से फिरौती की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह ‘डी कंपनी’ के नाम से इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को तीन बार मैसेज कर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वालों ने रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवेद के रूप में हुई है। दोनों को कैरेबियन देश से गिरफ्तार कर 1 अगस्त को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि अंडरवर्ल्ड गिरोह ‘डी कंपनी’ ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच रिंकू को तीन धमकी भरे संदेश भेजे गए थे।

इंटरपोल की मदद से 2 आरोपी गिरफ्तार

इंटरपोल की मदद से आरोपी मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवेद को त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago) से गिरफ्तार किया गया था। ये वही आरोपी हैं जिन्होंने पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से भी 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को ये धमकी भरे संदेश भेजे गए थे, जबकि सिद्दीकी को 19 से 21 अप्रैल के बीच ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी कि अगर रकम नहीं दी गई तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये दोनों आरोपी पहले भी धमकी भरे कॉल और फिरौती के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने खुद यह कबूल किया कि उसने ही रिंकू सिंह से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे व पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली।

Updated on:
9 Oct 2025, 12:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप