मुंबई

Thackeray Vs Shinde: उद्धव गुट को झटका, कलेक्टर ने शिंदे खेमे को दी ठाणे में नवरात्रि उत्सव आयोजित करने की अनुमति

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: ठाणे जिला कलेक्टर ने शिंदे गुट के शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर (Vishwanth Bho) को कल्याण (Kalyan News) के दुर्गाडी किला मंदिर (Durgadi Fort Temple) में नवरात्रि समारोह (Navratri Celebration in Thane) की अनुमति दे दी है।
less than 1 minute read
Sep 23, 2022
CM Eknath Shinde targets Shiv Sena chief Uddhav Thackeray
सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शिवसेना (Shiv Sena) की एकनाथ शिंदे गुट को बड़ी राहत मिली है. दरअसल ठाणे जिला कलेक्टर ने शिंदे गुट के शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर (Vishwanth Bho) को कल्याण (Kalyan News) के दुर्गाडी किला मंदिर (Durgadi Fort Temple) में नवरात्रि समारोह (Navratri Celebration in Thane) की अनुमति दे दी है।

यह उद्धव ठाकरे खेमे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि भोईर और कल्याण के शिवसेना नगर अध्यक्ष सचिन बसरे (उद्धव ठाकरे गुट से) दोनों ने ठाणे कलेक्टर और पुलिस से 25 सितंबर से नौ दिनों के लिए नवरात्रि समारोह की अनुमति की मांग की थी। शिवसेना 53 वर्षों से यहाँ नवरात्रि मना रही है, जिसकी परंपरा खुद पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) से शुरू हुई थी। शिवसेना की इस परंपरा के अनुसार आमतौर पर अब तक पार्टी के कल्याण नगर अध्यक्ष प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन करते थे। लेकिन इस बार शिवसेना दो धड़ों में बंट चुकी है। यह भी पढ़े-Thackeray Vs Shinde: शिवसेना की दशहरा रैली का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा, 27 सितंबर को होगी सुनवाई

जानकारी के मुताबिक, भोईर इससे पहले ठाणे नगर अध्यक्ष के पद पर थे, लेकिन जब वे शिंदे गुट में गए तो पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बसरे को यह पद दे दिया।


उद्धव खेमे को यह झटका ऐसे समय में लगा है, जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक दिन पहले मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालाँकि बीएमसी ने शिवाजी पार्क में रैली की मंजूरी शिंदे गुट को भी नहीं दी है। इस मामले की सुनवाई अभी बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रही है।

Published on:
23 Sept 2022 02:40 pm
Also Read
View All
‘सलमान खान डर गया’, अभिनेता के नए पोस्ट से मची हलचल; छात्रों के आंदोलन के बीच फैंस बोले- ‘शेर कभी नहीं डरता’

‘तीन रातों से सोया नहीं, सिर्फ रोया हूं’, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भावुक हुए शेखर सुमन

‘अब कोर्ट में मिलते हैं’, तनिष्क बागची पर अमाल मलिक का बड़ा हमला, ‘मी टू’ और शादी के वादे को लेकर लगाए गंभीर आरोप

‘चुप रहने का मतलब यह नहीं कि मुझे परवाह नहीं’, छात्र आंदोलन पर आमिर खान की बेटी इरा खान का बयान वायरल

‘फिल्में युवाओं को प्रभावित करती हैं’, सेंसरशिप के समर्थन में उतरे Ravi Kishan, ‘मिर्जापुर’ रिलीज से पहले दिया बड़ा बयान