मुंबई

Thane Crime: अंबरनाथ में युवक की चाकू मारकर हत्या, बोरे में भरकर तालाब में फेंका शव

Thane Youth Stabbed To Death: घटना का पता गुरुवार शाम को तब चला जब स्थानीय लोगों ने जावसाई गांव (Javsai Village) में अयप्पा मंदिर (Ayappa Temple) के पास तालाब में एक शव तैरता देखा। मृतक की पहचान उल्हासनगर (Ulhasnagar) के हनुमान नगर (Hanuman Nagar) इलाके के रहने वाले विशाल सरवजीत राजभर के तौर पर हुई है।

less than 1 minute read
Aug 05, 2022
Famous singer murder
Famous singer murder

Thane News Murder In Ambernath: मुंबई से सटे ठाणे जिले में एक तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक हत्या कर उसके शव को अंबरनाथ (Ambernath) के एक तालाब में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ठाणे के अंबरनाथ में अज्ञात लोगों ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को बोरे (Gunny Bag) में भरकर तालाब में फेंक दिया। यह भी पढ़े-Maharashtra: गर्लफ्रेंड को 12 बार चाकू से गोदा, फिर आम के पेड़ पर लगा ली फांसी, गढ़चिरौली में हुई दिल दहला देने वाली वारदात

घटना सूचना मिलने के बाद अंबरनाथ पुलिस (Ambernath Police) ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

घटना का पता गुरुवार शाम को तब चला जब स्थानीय लोगों ने जावसाई गांव (Javsai Village) में अयप्पा मंदिर (Ayappa Temple) के पास तालाब में एक शव तैरता देखा। मृतक की पहचान उल्हासनगर (Ulhasnagar) के हनुमान नगर (Hanuman Nagar) इलाके के रहने वाले विशाल सरवजीत राजभर के तौर पर हुई है।

पुलिस को संदेह है कि हत्या में दो या दो से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। फ़िलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, पुलिस मृतक को जानने वालों से पूछताछ कर रही है और उसके कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है।

Published on:
05 Aug 2022 11:43 pm