घटना के बाद विक्रम की तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह छह बजे गांव के लोगों ने विक्रम को आम के पेड़ से लटका पाया। इसके बाद इसकी सूचना बेलगाम पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसी शाम को युवक का उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक विक्रम के परिवार में उसके माता-पिता, बहन और छोटा भाई है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।