5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Fire: मुंबई के वाडिया अस्पताल में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ी जनहानि टली

Wadia Hospital Fire: बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है. आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के अनुसार आग अस्पताल की पहली मंजिल पर एक बंद बाल चिकित्सा ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में लगी है। मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 05, 2022

Mumbai Wadia Hospital Fire

वाडिया हॉस्पिटल में आग लगी

Mumbai Wadia Hospital Fire Video: मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। जहां परेल इलाके में स्थित बच्चों के प्रसिद्ध अस्पताल वाडिया हॉस्पिटल में आग लग गयी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अस्पताल में आग लगी। जिसके बाद फ़ौरन फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फोन पर आग से जुड़े हालात की जानकारी ली है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है। जबकि पुलिस इलाके की घेराबंदी कर लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर रही है। वहीँ, आग लगने की खबर से अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों में अफरातफरी मच गयी। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह भी पढ़े-मुंबई में पांचवीं बार बढ़ें CNG-PNG के दाम, सड़क से लेकर किचन तक आम आदमी पर ऐसे पड़ेगा असर

बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। बीएमसी ने बयान जारी कर कहा "वाडिया अस्पताल में लेवल-2 की आग लगने की सूचना है। पहली मंजिल पर यूपीएस रूम में आग लगी, जिससे अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल पर धुंआ जमा हो गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर अब काबू पा लिया है। कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।"

आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के अनुसार आग अस्पताल की पहली मंजिल पर एक बंद बाल चिकित्सा ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में लगी है। वाडिया अस्पताल की पहली मंजिल पर बच्चों का ऑपरेशन थिएटर है, जबकि उसके बगल में छोटे बच्चों के वार्ड है। हादसे के समय ऑपरेशन थिएटर बंद बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।