मुंबई

Thane: मृतक मां-बाप पर कमेंट करने पर दोस्त की हत्या, पत्थर से बांधकर नदी में फेंका शव

Thane Friend Murder: ठाणे पुलिस ने बताया कि मुरबाड (Murbad) में 20 वर्षीय युवक को कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर उसका शव नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Jun 17, 2023
Mumbai Arthur Road Jail crime
आर्थर रोड जेल में कैदी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवक ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। ठाणे पुलिस ने बताया कि मुरबाड (Murbad) में 20 वर्षीय युवक को कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर उसका शव नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने दावा किया है मृतक अक्सर उसके मृत माता-पिता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करता था। इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।"

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 11 जून को नदी में एक व्यक्ति का शव बड़े पत्थर से बंधा मिला था। शुरुआती जांच में पता चला कि मुरबाड पुलिस को इलाके के धनीवली (Dhanivali) के 24 वर्षीय हेमंत उर्फ किरण नंदू कदव (Kiran Nandu Kadav) के लापता होने की शिकायत मिली है। यह भी पढ़े-Thane: भायंदर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धर्म-परिवर्तन करने के लिए धमकाया, 2 गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि छानबीन में नदी से बरामद शव की पहचान लापता हेमंत के तौर पर हुई। इस बीच, पुलिस ने खुफिया और तकनीकी जानकारी पर काम करते हुए मृतक हेमंत के दोस्त राधेश्याम मोहिलाल सिंह (Radheshyam Mohilal Singh) को पकड़ा। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस को पता चला कि सिंह जब छोटा था तब उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। मुरबाड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रसाद पंढरे (Prasad Pandhre) ने कहा, "संदिग्ध और हेमंत छह महीने पहले दोस्त बने थे और कभी-कभी एक साथ शराब पीते थे। हेमंत दोस्त सिंह के माता-पिता पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करता था।"

अधिकारी ने आगे कहा, इस से खफा होकर सिंह ने दोस्त को पहले पत्थर से मारा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में सिंह ने शव को नदी में पत्थर बांधकर फेंक दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Published on:
17 Jun 2023 10:12 pm