मुंबई

New Year सेलिब्रेशन का है प्लान… रेलवे ने किया 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, पढ़ें पूरी डिटेल

Special Trains for New Year, Christmas 2025: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।

2 min read
Dec 07, 2025
फाइल फोटो पत्रिका

अगर आप क्रिसमस या न्यू ईयर मनाने के लिए गोवा, कोंकण या दक्षिण भारत जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें मुंबई से गोवा (करमाली) और मुंबई से दक्षिण भारत (तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु) के बीच चलेंगी।

ये भी पढ़ें

Mumbai Local Train: खुशखबरी! मुंबई लोकल ट्रेन रूट पर दो नए स्टेशन, 10 नई सेवाओं की घोषणा

1. मुंबई CSMT-करमाली स्पेशल (दैनिक)

यह ट्रेन गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत है, क्योंकि यह दैनिक रूप से चलाई जाएगी।

01151 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से करमाली- सीएसएमटी से रोज रात 00:20 बजे प्रस्थान, उसी दिन दोपहर में 13:30 बजे करमाली पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक चलेगी।

वापसी में 01152 करमाली से CSMT रोज दोपहर 14:15 बजे करमाली से छूटेगी, अगले दिन तड़के 3:45 बजे मुंबई के सीएसएमटी पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक चलेगी।

ठहराव (Halts)- दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल और थिविम।

कोच संरचना- इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिनमें दो 2-AC, आठ 3-AC, छह स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। इस ट्रेन के टिकटों की बुकिंग 8 दिसंबर से शुरू होगी।

2. लोकमान्य तिलक (LTT)-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल (साप्ताहिक)

यह स्पेशल ट्रेन सीधे महाराष्ट्र को केरल की राजधानी से जोड़ेगी, जो दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है।

01171 मुंबई के एलटीटी से तिरुवनंतपुरम हर गुरुवार को दोपहर 16:00 बजे एलटीटी से रवाना होगी और अगले दिन रात 23:30 बजे तिरुवनंतपुरम नार्थ पहुंचेगी। 18, 25 दिसंबर और 01, 08 जनवरी 2026 को चलेगी।  

01172 तिरुवनंतपुरम से LTT हर शनिवार को दोपहर 16:20 बजे तिरुवनंतपुरम से छूटेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन आधी रात के बाद 01:00 बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह ट्रेन 20, 27 दिसंबर और 03, 10 जनवरी 2026 को चलेगी।

ठहराव (Halts)- ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, खेड़, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमता, मुर्देश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बिंदूर (एच), कुंडापुरा, उडुपी, सुरथकल, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कन्नूर, कालीकट, तिरुर, शोरानूर जंक्शन, त्रिशूर, अलुवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, चंगनासेरी, तिरुवल्ला, चेंगन्नूर, मवेलिकारा, कायनकुलम, करुनागपल्ली, सस्थानकोट्टा, कोल्लम जंक्शन और वर्कला शिवगिरी स्टेशन पर रुकेगी।

कोच संरचना: यह 22 LHB कोच की ट्रेन है। इसमें एक 2-AC, छह 3-AC, नौ स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

3. लोकमान्य तिलक (LTT)-मंगलुरु जंक्शन स्पेशल (साप्ताहिक)

यह ट्रेन कोंकण और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों को मुंबई से जोड़ेगी।

01185 LTT से मंगलुरु जंक्शन हर मंगलवार को दोपहर 16:00 बजे मुंबई के एलटीटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:05 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 16, 23, 30 दिसंबर और 06 जनवरी 2026 को चलेगी।

वापसी में 01186 मंगलुरु जंक्शन से LTT हर बुधवार को दोपहर 13:00 बजे मंगलुरु जंक्शन से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 17, 24, 31 दिसंबर और 07 जनवरी 2026 को चलेगी।

ठहराव (Halts)- ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, खेड़, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्देश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बिंदूर (एच), कुंडापुरा, उडुपी और सुरथकल स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना: इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एक 1-AC , तीन 2-AC, पंद्रह 3-AC कोच शामिल हैं। इसमें पैंट्री कार की सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें

सर्दी का अब दिखेगा असली रूप! इस हफ्ते Cold Wave से कांपेंगे लोग, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Updated on:
07 Dec 2025 08:03 pm
Published on:
07 Dec 2025 08:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर