26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ में हैं ल्यारी के असली लोग? अभय अरोड़ा का खुलासा, बताया- सेट देख दंग थी पाकिस्तानी जनता

Aditya Dhar Movie Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई हुई है। ऐसे में कई लोग हैं जो फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। अब ऐसे में एक सीन है जिसे AI के जरिए एटिड किया गया है जिस पर आदित्य धर का गुस्सा फूटा है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है।

3 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 fame Abhay Arora big revealed real pakistani lyari people act in aditya dhar film

धुरंधर 2 में थे असली ल्यारी के लोग?

Abhay Arora On Lyari real people act in Dhurandhar 2: निर्देशक आदित्य धरकी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट की तरह कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और इसने सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जहां एक तरफ रणवीर सिंह के अभिनय की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी काफी अटकलें थीं कि क्या फिल्म में कराची के 'ल्यारी' इलाके के असली लोग भी शामिल हैं? अब फिल्म में 'अरशद पप्पू' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अभय अरोड़ा ने इन चर्चाओं पर से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

बैंकॉक के सेट पर पहुंचे थे 'असली' ल्यारी वाले (Abhay Arora On Lyari real people act in Dhurandhar 2)

अभय अरोड़ा ने NDTV से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि फिल्म के कई सीन्स में वास्तव में उन लोगों को शामिल किया गया था, जो मूल रूप से पाकिस्तान के ल्यारी क्षेत्र के रहने वाले हैं। अभय ने बताया, "जब हम बैंकॉक में फिल्म के अहम हिस्सों की शूटिंग कर रहे थे, तब भीड़ वाले दृश्यों के लिए कुछ स्थानीय कलाकारों को बुलाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि उनमें से कुछ लोग असल में ल्यारी के ही रहने वाले थे, जो अब बैंकॉक में बस चुके हैं।

ल्यारी का सेट देख हैरान थे लोग (Abhay Arora In Dhurandhar 2)

अभय ने आगे बताया कि जब ये लोग धुरंधरके सेट पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए थे। आदित्य धर और उनकी टीम ने बैंकॉक में 'ल्यारी' का जो सेट तैयार किया था, वह इतना सटीक था कि असली रहने वाले भी धोखा खा गए थे। अभय के मुताबिक, उन लोगों ने कहा, "यह सेट बिल्कुल वैसा ही है जैसा हमारा ल्यारी है। आप लोगों के काम और बारीकियों को देखकर यकीन ही नहीं होता कि आपमें से कोई कभी वहां नहीं गया।" उन्होंने बताया कि स्टेज पर हौसला बढ़ाने वाली भीड़ और बैकग्राउंड में दिखने वाले कई लोग असल में उसी मिट्टी से ताल्लुक रखते थे।

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का लक्ष्य (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

फिल्म की कमाई की बात करें तो धुरंधर 2ने रिलीज के महज 7 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में 619 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 941 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 43.76 करोड़ रुपये बटोरे। उम्मीद जताई जा रही है कि आज यानी गुरुवार को फिल्म आधिकारिक तौर पर दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच देगी।

रणवीर सिंह की इस स्पाई-थ्रिलर ने यह साबित कर दिया है कि अगर फिल्म की कहानी और उसका फिल्मांकन (मेकिंग) ईमानदार हो, तो दर्शक उसे सिर-आंखों पर बिठाते हैं।