26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: धुरंधर 2 हुई 1000 करोड़ी, 7 दिनों में निकाला इन बड़ी फिल्मों का भूत

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और फिल्म लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। ऐसे में अभी भी एक फिल्म है जिससे ये पीछे हैं...

3 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7 cross 1000 crore but not beat this movie record

धुरंधर 2 ने 7 दिनों में किया कमाल कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर किसी चक्रवात की तरह आगे बढ़ रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और कमाई के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है। 3 घंटे 49 मिनट की ये फिल्म दर्शकों का उत्साह कम नहीं होने दे रही है। आलम यह है कि फिल्म ने महज सात दिनों के अंदर ही वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही कई बड़ी फिल्मों को धूल भी चटा दी है।

पहले हफ्ते में धुरंधर 2 ने रचा इतिहास (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7)

फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही थी, लेकिन वर्किंग डेज (सोमवार से गुरुवार) में भी इसकी पकड़ ढीली नहीं पड़ी। पहले 60 घंटों में ही 240 करोड़ रुपये बटोरने वाली इस फिल्म ने उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों का भरपूर फायदा उठाया। फिल्म ने चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की थी। छठे दिन 56.55 करोड़ और सातवें दिन (बुधवार) को 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह साबित कर दिया कि रणवीर सिंह का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार (Dhurandhar 2 Cross 1000 Crore)

कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने अब तक ₹623.42 करोड़ (नेट) और ₹744.58 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई कर ली है। वहीं विदेशों (ओवरसीज) से फिल्म को लगभग 263 करोड़ रुपये मिले हैं। इस तरह सात दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1007.58 करोड़ रुपये हो गया है। इस रफ्तार को देखकर लग रहा है कि फिल्म जल्द ही भारतीय सिनेमा की टॉप-5 फिल्मों में अपनी जगह बना लेगी।

कांतारा और रणबीर की 'एनिमल' को पछाड़ा (Dhurandhar 2 Beat Kantara and Animal)

'धुरंधर 2' ने अपनी धुआंधार कमाई से 'कांतारा चैप्टर 1', 'एनिमल' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है। फिलहाल यह 10वें स्थान पर है, लेकिन जानकारों का मानना है कि अगले कुछ ही घंटों में यह प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' (1042.25 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

क्या है 'धुरंधर 2' की कहानी?

यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का सीधा सीक्वल है। कहानी जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका परिवार एक जमीन विवाद में मारा जाता है। इसके बाद भारतीय खुफिया एजेंसी (IB) उसे पाकिस्तान के कराची स्थित 'ल्यारी' इलाके में घुसपैठ के लिए भेजती है। वहां वह 'हमजा अली मजारी' बनकर अंडरवर्ल्ड का बादशाह बनता है और दुश्मनों को आपस में भिड़ाकर भारत विरोधी साजिशों को नाकाम करता है।

रणवीर सिंह के इंटेंस लुक और आदित्य धर के शानदार विजन ने इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बना दिया है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को टक्कर देने वाली कोई दूसरी बड़ी फिल्म नजर नहीं आ रही है।